जब अमित शाह को अच्छा बेटा बता रहे थे रवीश कुमार, वीडियो मचा रहा धूम

इस वीडियो में रवीश अमित शाह की तारीफ कर रहे हैं, वो बता रहे हैं, कि वो अच्छे बेटे हैं।

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इस वीडियो में रवीश अमित शाह की तारीफ कर रहे हैं, वो बता रहे हैं, कि वो अच्छे बेटे हैं।


चर्चित टीवी पत्रकार रवीश कुमार ने साल 2007 में देश के नये गृह मंत्री अमित शाह का इंटरव्यू किया था, जिसका जिक्र उन्होने अपने शो में किया, करीब 12 साल पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले थे, रवीश को अमित शाह के घर पर तैनात किया गया था, हालांकि उन्होने ये भी बताया कि 2014 के बाद अमित शाह से कभी मुलाकात नहीं हुई।

बीजेपी के किया है बॉयकॉट 
आपको बता दें कि बीजेपी ने टीवी डिबेट में शामिल होने के लिये प्रवक्ताओं की लंबी फौज बना रखी है, हालांकि बीजेपी मीडिया सेल ने रवीश कुमार  का बहिष्कार कर रखा है,
इस वजह से बीजेपी का कोई भी प्रवक्ता रवीश के शो में नहीं आता है। बीजेपी का आरोप है कि वो प्रोपेगेंडा पत्रकारिता करते हैं, इस वजह से उनका वहिष्कार होना चाहिये।

वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो में रवीश अमित शाह की तारीफ कर रहे हैं, वो बता रहे हैं, कि वो अच्छे बेटे हैं, सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,
कुछ अतिउत्साही समर्थक रवीश के बारे में अनाप-शनाप भी लिख रहे हैं, इसके साथ ही इस वीडियो को लाइक और शेयर भी किया जा रहा है।

नये किरदार में अमित शाह
अभी तक बीजेपी की जिम्मेदारी संभालने वाले अमित शाह मोदी सरकार में शामिल हो चुके हैं, उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात में जब मोदी सीएम थे,
तो अमित शाह को गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।