विश्वकप से पहले पत्नी संग क्वालिटी टाइम बिता रहे रोहित शर्मा, तस्वीरें मचा रही है धूम

रोहित शर्मा ने मालदीव के समंदर किनारे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, वो रोजाना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
आईसीसी विश्वकप शुरु होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में तमाम क्रिकेटर इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं, पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इंग्लैंड पहुंच चुकी है, भारतीय टीम 23 मई को इंग्लैंड के लिये रवाना होगी, उससे पहले भारतीय क्रिकेटर छुट्टियां मना रहे हैं, तो कुछ परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, तो कुछ मैदान पर पसीना बहा रहे हैं।

परिवार के साथ समय बिता रहे रोहित
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया है, हालांकि आईपीएल में उनका बल्ला कुछ खास नहीं बोला,

लेकिन उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही, अब हिटमैन परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, वो पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा और दोस्तों के साथ मालदीव गये हुए हैं।

पोस्ट की तस्वीर
रोहित शर्मा ने मालदीव के समंदर किनारे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, वो रोजाना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं,
आपको बता दें कि हिटमैन पिछले दो महीने से आईपीएल में व्यस्त थे, अब इसी महीने के आखिर में विश्वकप शुरु हो रहा है, उससे पहले वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय बिताने के लिये मालदीव पहुंच गये।

आराम पर पूरा ध्यान
हाल के कुछ सालों में बीसीसीआई खिलाड़ियों के फिटनेस और उनके आराम पर पूरा ध्यान देती है, क्रिकेटरों के वर्कलोड को कम करने कगे लिये ये कदम उठाया जाता है,
क्रिकेटर लंबे समय तक क्रिकेट की वजह से अपने परिवार से दूर रहते हैं, इसलिये उन्हें जब भी मौका मिलता है, तो क्रिकेट से कुछ दूर रहने के लिये कहा जाता है, ताकि वो रिफ्रेश होकर वापस लौट सके।

अहम भूमिका 
रोहित शर्मा विश्वकप 2019 में टीम इंडिया के लिये बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर होगी,
इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली के बाद रोहित टीम के सबसे बड़े मैचविनर माने जाते हैं, जो अपने बलबूते मैच का परिणाम बदलने की कूवत रखता हो।