दो चर्चित न्यूज एंकर की तस्वीर पर मचा बवाल, रुबिका लियाकत के जवाब से बोलती बंद

रुबिका लियाकत ने इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, सही तो ये होगा, कि तुम्हारी मां-बहन के सामने आकर तुम्हें इस्लाम का सही अर्थ समझाऊं।

रुबिका लियाकत ने इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, सही तो ये होगा, कि तुम्हारी मां-बहन के सामने आकर तुम्हें इस्लाम का सही अर्थ समझाऊं।

देश की चर्चित न्यूज एंकर रुबिका लियाकत अकसर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं, कुछ लोग उन्हें मोदी समर्थक पत्रकार भी मानते हैं, हालांकि मुस्लिम संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली रुबिका को अकसर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की जाती है, सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी तस्वीर को वायरल करने की कोशिश की जा रही हैं, जिसमें वो आजतक न्यूज चैनल के एंकर निशांत चतुर्वेदी के साथ दिख रही हैं।

ट्रोल की कोशिश
इट्ज अजीज मेवाती नाम के ट्विटर हैंडल ने रुबिका और निशांत चतुर्वेदी की तस्वीर को पोस्ट कर लिखा कि ये इस्लाम पर प्रवचन करने वाली न्यूज एंकतर है रुबिका लियाकत,
अब ये हमें इस्लाम सिखाएगी टीवी पर बैठकर, एंकर ने इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए ट्रोलर को ऐसा झन्नाटेदार जवाब दिया, कि उसकी बोलती बंद हो गई।

एंकर का जवाब
रुबिका लियाकत ने इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, सही तो ये होगा, कि तुम्हारी मां-बहन के सामने आकर तुम्हें इस्लाम का सही अर्थ समझाऊं,
ये हिंदुस्तान है तालिबान नहीं मेवाती, कांग्रेस को टैग करते हुए उन्होने लिखा कि नफरत में इतने अंधे हो गये हैं आपके समर्थक कि मेरे भाई के साथ मेरी तस्वीर बेहूदगी के साथ शेयर कर रहे हैं।

निशांत ने भी किया ट्वीट
रुबिका के इस ट्वीट के बाद निशांत चतुर्वेदी ने भी इस पर करारा जवाब दिया है, उन्होने लिखा कि रुबिका मेरी बहन है, मेरे लिये बहुत खास है, उस पर इस तरह के आघात ना करें,
फिर कुछ देर बाद उन्होने लिखा कि राखी पर भी लगयी तस्वीर है ये, काश ये समझ पाते, मेरे माथे पर तिलक देख। आपको बता दें कि निशांत और रुबिका पहले एक ही चैनल में काम करते थे, तब से रुबिका उन्हें राखी बांधती हैं।

एक और ट्रोलर को जवाब
इसके साथ ही इरफान अंजुम नाम के एक और यूजर को रुबिका ने झन्नाटेदार जवाब  दिया, दरअसल इरफान ने लिखा था कि टांग पे टांग चढा के लिपस्टिक लगा के,
इतना सारा मेकअप करके कौन इफ्तार करता है भाई, साथ ही उन्होने नौटंकी रुबिका लियाकत भी लिखा था, इस पर एंकर ने जवाब लिखा, टांग पर टांग चढाकर, इतना सारा मेकअप करके इफ्तार वो करता है, जो सारा दिन अपने पैरों पर खड़े रहकर मेहनत से स्टूडियो में काम करता है, वो  तुम जैसे की तरह रोजे की आड़ में कामचोरी नहीं करता, जिस तरह अपनी शक्ल छुपाई  है, अक्ल पर भी बुरका डाल दिया है ठेकेदार ने।