पीएम मोदी के प्रचंड जीत पर सानिया मिर्जा ने कही बड़ी बात, ट्वीट मचा रहा धमाल

सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है, हालांकि पाक की बहू होने के बावजूद वो भारत के लिये टेनिस खेलती हैं।

सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है, हालांकि पाक की बहू होने के बावजूद वो भारत के लिये टेनिस खेलती हैं।

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने लोकसभा चुनाव 2019 जीतने पर पीएम मोदी को बधाई दी है, सानिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामनाएं दी, आपको बता दें कि सानिया पाकिस्तान की बहू है, इस वजह से अकसर लोग उन पर निशाना साधते रहते हैं, जैसे ही सानिया ने पीएम  मोदी को शुभकामनाएं दी, ट्रोलर्स उन पर पिल पड़े, हालांकि टेनिस स्टार ने किसी का जवाब नहीं दिया।

सानिया मिर्जा का ट्वीट
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर लिखा , शुभकामना माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर जीतने के लिये, बधाई। सानिया ने जैसे ही ट्वीट किया, उनका ट्वीट वायरल हो गया।
करीब 20 हजार लाइक इस ट्वीट पर आ चुके हैं, हालांकि कुछ लोग टेनिस स्टार को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टेनिस सनसनी ने किसी का जवाब नहीं दिया।

बीजेपी को प्रचंड बहुमत 
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में देश ने मोदी और शाह पर भरोसा जताया है, पहली बार बीजेपी ने तीन सौ का आंकड़ा पार किया है,
इस बार बीजेपी को 303 और एनडीए को 353 सीटें मिली है। जिसके बाद देश-विदेश से मोदी को बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी
मालूम हो कि सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है, हालांकि पाक की बहू होने के बावजूद वो भारत के लिये टेनिस खेलती हैं,
सानिया से भारत-पाक मुकाबले को लेकर अकसर सवाल पूछा जाता है, कि वो  किस टीम को सपोर्ट कर रही हैं, तो हमेशा सानिया कहती हैं, भारत, वो चाहती हैं, कि उनका शौहर मैच में शतक बनाये, लेकिन मैच तो भारतीय टीम ही जीते।