सामने आई शेन वॉटसन के रन आउट होने की वजह, हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा

सीएसके के फाइनल हारने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह ने वॉटसन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

सीएसके के फाइनल हारने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह ने वॉटसन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

आईपीएल-12 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 1 रन से हराया, एक समय ऐसा था, जब लग रहा था कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आसानी से मैच जीत सकती है, लेकिन आखिरी ओवर में वॉटसन के रन आउट होते ही पूरे मैच का पासा पलट गया, मुंबई की टीम चौथी बार चैंपियन बनी, वॉटसन ने फाइनल में 59 गेंदों में 80 रन बनाये, लेकिन 20वें ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो गये, दो रन लेने के चक्कर में वॉटसन ने तेज दौड़ लगाई, लेकिन वो क्रीज तक नहीं पहुंच सके।

वॉटसन के आउट होने का राज
सीएसके के फाइनल हारने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह ने वॉटसन को लेकर बड़ा खुलासा किया है, उन्होने बताया कि शेन वॉटसन को घुटने  में चोट लगी हुई थी,

घुटनों से खून बह रहा था, लेकिन उन्होने ये बात टीम के किसी खिलाड़ी को नहीं बताई, और बल्लेबाजी करते रहे, टीम को इस बारे में तब पता चला, जब वो पवेलियन लौट गये, वॉटसन को पैरों में 6 टांके लगे।

आईपीएल-12 में वॉटसन का प्रदर्शन
पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने वाले वॉटसन ने इस सीजन में भी फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया, उन्होने 17 मैचों में 23.41 के औसत से 398 रन बनाये,
इस दौरान उन्होने तीन अर्धशतक भी लगाये, खासकर दबाव भरे मैचों में वॉटसन के बल्ले से रन निकले।

लगातार दो अर्धशतक
क्वालिफायर-2 में वॉटसन ने दिल्ली के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की, उन्होने अर्धशतक लगाया, जिसके वजह से सीएसके फाइनल में पहुंची,
फाइनल मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होने मैच पलटने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरी ओवर में मैच मुंबई के पाले में चला गया, अगर वॉटसन रन आउट ना हुए होते, तो शायद मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।

हार की वजह बल्लेबाजी 
चेन्नई के दूसरे बड़े बल्लेबाज भी इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके, धोनी ने आईपीएल हारने के बाद कहा कि इस सीजन में हमारा मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा,
रैना ने 17 मैचों में 23.93 के औसत से 383 रन बनाये, तो अंबाती रायडू ने 23.70 के औसत से 282 रन बनाये, केदार जाधव भी 18 के औसत से 162 रन ही बना सके।