केजरीवाल से पीएम मोदी क्यों हुए नाराज, शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
शत्रुध्न सिन्हा करीब दो दशक से ज्यादा तक बीजेपी के साथ रहे, लेकिन 2014 में मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनाये जाने के बाद नाराज हो गये।
शत्रुघ्न सिन्हा के लगातार मोर्चा खोलने के बावजूद पार्टी उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही थी, वो ना तो पार्टी के कार्यक्रमों में दिखते थे और ना चुनावी रैलियों में।
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान हो चुका है, तमाम एग्जिट पोल देश में एक बार फिर मोदी की सरकार की ओर इशारा कर रहे हैं, इस बीच पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर मोदी पर निशाना साधा है, आपको बता दें कि दो दशक से ज्यादा बीजेपी के साथ सियासत करने वाले शॉटगन ने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन किया है, पार्टी ने उन्हें पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया।पीएम पर तंज
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है बाबा गुरुनानक देव और बाबा गोरखनाथ की एक साथ मीटिंग करा देता है, और तो और नाले की गैस से चाय बनवा देता है,
उसको हमारे देश का मीडिया कहता है कि ऐसे योग्य मोदी जी का कोई विकल्प नहीं, केजरीवाल जी ने डिग्री मांग ली, तो नाराज हो गये।
एक और ट्वीट
इसके बाद शॉटगन ने एक और ट्वीट किया, उसमें उन्होने पीएम पर निशाना साधा, उन्होने लिखा, कि जो व्यक्ति तक्षशिला को बिहार में पहुंचा देता है,
शहीद-ए-आजम भगत सिंह को अंडमान-निकोबार जेल में पहुंचा देता है, दयानंद सरस्वती की श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मुलाकात करा देता है, भारत की आबादी 600 करोड़ बता देता है, 125 करोड़ लोगों को घर की चाबी बांट देता है, उसके क्या कहने।
पार्टी में रहकर विपक्ष की तरह बर्ताव
आपको बता दें कि शत्रुध्न सिन्हा करीब दो दशक से ज्यादा तक बीजेपी के साथ रहे, लेकिन 2014 में मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनाये जाने के बाद नाराज हो गये,
पिछले कुछ महीनों से बीजेपी में रहते हुए वो विपक्ष की तरह बर्ताव कर रहे थे, वो लगातार पार्टी नेतृत्व और मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहे थे, इतनी ही नहीं विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ विपक्ष के मंचों पर भी दिख रहे थे।
बीजेपी ने काटा टिकट
शत्रुघ्न सिन्हा के लगातार मोर्चा खोलने के बावजूद पार्टी उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही थी, वो ना तो पार्टी के कार्यक्रमों में दिखते थे और ना चुनावी रैलियों में,
हालांकि ना तो शॉटगन ने पार्टी छोड़ी थी और ना ही उन्हें निकाला गया था, बाद में पटनासाहिब से उनका टिकट काट दिया गया, जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी छोड़ कांग्रेस में चले गये, वो पटना साहिब सीट से ताल ठोंक रहे हैं।



