एग्जिट पोल देख बौखलाये शत्रुघ्न सिन्हा, बीजेपी और मोदी के लिये कह दी बड़ी बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के केदारनाथ यात्रा पर भी तंज कसा, उन्होने कहा कि पूजा-पाठ और ध्यान करना अच्छी बात है, लेकिन इसका ऐसे प्रचार नहीं होना चाहिये।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के केदारनाथ यात्रा पर भी तंज कसा, उन्होने कहा कि पूजा-पाठ और ध्यान करना अच्छी बात है, लेकिन इसका ऐसे प्रचार नहीं होना चाहिये।

लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 23 मई पर टिक गई है, जब हार-जीत का फैसला होगा, इससे पहले एग्जिट पोल में जो नतीजे दिखाये जा रहे हैं, उसमें एनडीए को पूर्ण बहुमत दिखाया जा रहा है, करीब-करीब सभी चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए को 300 सीटों के आस-पास बताया जा रहा है, जिसकी वजह से विपक्ष में बौखलाहट है, कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर तंज कसा है।

शॉटगन का तंज
बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है, उन्होने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की चांदनी चौक और चोर बाजार से 400 से लेकर 600 सीटें खरीद लेनी चाहिये,
ये सीटें आगे आने वाले दो- तीन चुनावों में काम आएंगी। इसके साथ ही शॉटगन ने ये भी कहा तीन सौ सीटें आएंगी तो अच्छा है, बीजेपी 500-600 सीटें खरीद लें, दिन में सपने देखने में क्या जाता है। 2014 में मोदी लहर में भी बीजेपी को तीन सौ सीटें नहीं मिली थी, वह भी ईवीएम के दुरुपयोग के बावजूद जैसे लोग आरोप लगाते हैं।

प्रचार मंत्री 
शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के केदारनाथ यात्रा पर भी तंज कसा, उन्होने कहा कि पूजा-पाठ और ध्यान करना अच्छी बात है, लेकिन इसका ऐसे प्रचार नहीं होना चाहिये,
प्रधानमंत्री को लोग प्रचार मंत्री करने लगे हैं, उन्होने वहां जाकर जिस तरह से प्रचार किया, वो सही नहीं है।

पटना साहिब से चुनावी मैदान में
मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से चुनावी मैदान में हैं, वो इस लोकसभा क्षेत्र से दो बार बीजेपी के टिकट पर सांसद बन चुके हैं,
हालांकि इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके बाद शॉटगन ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।