फिल्मी अंदाज में सिरफिरे आशिक ने एक्ट्रेस को बनाया बंधक, एसपी पर भी चला दी गोली
मामले में एसपी ने जानकारी दी कि गोरखपुर निवासी एक्ट्रेस पंकज के कब्जे में थी, उसकी जान बचाने के लिये उन्हें खुद की जान जोखिम में डालना पड़ा।
मामले में एसपी ने जानकारी दी कि गोरखपुर निवासी एक्ट्रेस पंकज के कब्जे में थी, उसकी जान बचाने के लिये उन्हें खुद की जान जोखिम में डालना पड़ा।
यूपी के सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल शुभ श्री पैलेस में एक सिरफिरे आशिक ने असलहे के दम पर भोजपुरी एक्ट्रेस को बंधक बना लिया है, इतना ही नहीं सिरफिरे युवक ने गोली चला दी, जो दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे शूटिंग टीम के सदस्य अशोक को लगी, दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रहे एसपी पर भी युवक ने फायरिंग कर दी, हालांकि वो बाल-बाल बच गये।शूटिंग के लिये भोजपुरी टीम
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने मामले में जानकारी दी, कि मुंबई समेत अन्य जगहों से भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिये 18 मई को टीम रॉबर्ट्सगंज पहुंची,
जहां होटल शुभ श्री पैलेस के अलावा दो और होटलों में कलाकार रुके, शनिवार सुबह करीब दस बजे आरोपी युवक पंकज होटल पहुंचा, उसने खुद को शूटिंग वालों का परिचित बताया और होटल के प्रथम तल पर पहुंच गया।
एक्ट्रेस के कमरे में घुस गया
करीब 11 बजे एक्ट्रेस के कमरे के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी कहीं गया, तभी पंकज कमरे में घुस गया और कुंडी भीतर से बंद कर ली, एक्ट्रेस ने शोर मचाना शुरु कर दिया,
तो युवक ने असलहा सटा कर चुप रहने को कहा, जिसके बाद एक्ट्रेस की आवाज सुन वहां भीड़ इक्ट्ठी हो गई, दरवाजा तोड़ने की कोशिश शुरु हो गई, जिसके बाद आरोपी ने गोली चला दी, जो शूटिंग टीम का हिस्सा अशोक को जाकर चली।
एसपी पर भी फायरिंग
एसपी सलमान पाटिल ने आरोपी को कार्रवाई ना करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आरोपी ने दरवाजा तो खोल दिया, लेकिन जैसे ही कमरे में एसपी घुसने लगे,
तो फायरिंग कर दी, हालांकि पुलिस बल के सहयोग से एसपी ने आरोपी युवक को काबू कर लिया, और कोतवाली भेज दिया, घायल अशोक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
दो साल से कर रहा परेशान
मामले में एसपी ने जानकारी दी कि गोरखपुर निवासी एक्ट्रेस पंकज के कब्जे में थी, उसकी जान बचाने के लिये उन्हें खुद की जान जोखिम में डालना पड़ा,
आरोपी युवक पिछले दो साल से एक्ट्रेस को परेशान कर रहा था, पीड़िता ने मुंबई समेत कई थानों में उसके खिलाफ शिकायत दे चुकी है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।



