पार्टी ने चुनाव लड़ाने से किया मना, अब लोग कह रहे हैं सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत सांसद
महिला सांसद नवनीत कौर राणा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है, उनकी तस्वीरों को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।
महिला सांसद नवनीत कौर राणा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है, उनकी तस्वीरों को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है, मोदी दोबारा सत्ता में वापस लौटे हैं, हर तरफ उनकी जीत के चर्चे हो रहे हैं, साथ ही कांग्रेस की हार पर भी मंथन जारी है, इस लोकसभा चुना में कुछ फिल्मी सितारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी, कुछ तो जीतकर संसद पहुंचने में सफल रही, तो कुछ को असफलता भी हाथ लगी है, इन्हीं नामों में से एक नाम दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस नवनीत राणा का भी है।सोशल मीडिया सनसनी
महिला सांसद नवनीत कौर राणा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है, उनकी तस्वीरों को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है, साथ ही उस अजब-गजब कमेंट भी आ रहे हैं,
उन्हें देश की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत सांसद कहा जा रहा है, तो कोई कुछ और ही कह रहा है।
कौन है ये सांसद
आइये इस एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताते हैं, कि इन्होने कहां से अपनी राजनीतिक पारी शुरु की, दरअसल नवनीत महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा से निर्दलीय चुनाव जीत कर संसद पहुंची हैं,
उन्होने कांग्रेस-एनसीपी और बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के प्रत्याशी को धूल चटा दी, एक्ट्रेस ने शिवसेना के प्रत्याशी अब्सुल आनंदराव विठोबा को करीब 37 हजार वोटों से हराया।
5 लाख से ज्यादा वोट मिले
इस लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा को 5,10,947 वोट मिले, जबकि शिवसेना प्रत्याशी आनंदराव को 4,73,996 वोट मिले, आपको बता दें कि नवनीत 2014 लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं,
तब एनसीपी ने उन्हें टिकट दिया था, हालांकि बाद में कुछ कारणों से उन्होने एनसीपी छोड़ दिया और बीजेपी की दामन थामने वाली थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि गठबंधन में सीट शिवसेना के पास जाना है, तो उन्होने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और जीत हासिल की।


