पहले हुई यौन शोषण का शिकार, फिर इस शर्त पर एक साथ साइन की 6 गंदी फिल्में
सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 21 साल की उम्र में मेरे जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आये।
सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 21 साल की उम्र में मेरे जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आये।
बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस के लिये जानी जाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है, जिस्म-2 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सनी ने कई फिल्मों में काम किया है, एक्टिंग के अलावा उनके आइटम डांस भी खूब पसंद किये जाते हैं, आज सनी लियोनी अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, आइये इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।एडल्ट इंडस्ट्री में काम
सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 21 साल की उम्र में मेरे जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आये, एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने की वजह से लोगों ने मेरे बारे में बुरा-भला कहना शुरु कर दिया, जिसका मेरे जीवन पर बुरा असर पड़ा,
मैं अंदर से टूट गई थी, मेरे घर वालों ने मुझे और मेरे भाई को हर बुराई से बचाने की कोशिश की ।
अलग दिशा में चली गई
हालांकि एडल्ट इंडस्ट्री से बाहर निकलने के लिये सनी के घर वालों ने कभी भी उन पर दबाव नहीं बनाया, सनी ने बताया कि वो अलग ही दिशा में चली गई थी,
हालांकि इसके बावजूद एक्ट्रेस को जिंदगी से कोई शिकवा नहीं है, उन्होने कहा कि मैं अपनी जिंदगी से बेहद प्यार करती हूं।
18 साल की उम्र में शोषण
जिस्म-2 के बाद सनी लियोनी एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस-2 में नजर आई, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 18 साल की थी,
तो उन्हें भी वीडियो शूट पर यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। तब वो अपना पहला म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं, उसे लेकर बेहद एक्साइटेड थीं, वीडियो के कुछ अंश शूट हो चुके थे, इसी बीच एक शख्स ने उन्हें परेशान करना शुरु कर दिया था, हालांकि सनी के मुताबिक उन्होने इसकी शिकायत निर्देशक से की थी।
एक साथ साइन की 6 एडल्ट फिल्में
सनी लियोनी ने इस शर्त के साथ 6 पोर्न फिल्म साइन की थी, कि वो सिर्फ अपने ब्वॉयफ्रेंड मेट एरिक्सन के साथ ही फिल्म शूट करेगी, एक्ट्रेस ने ये कांट्रेक्ट साल 2007 में किया था,
सनी ने सिर्फ 19 साल की उम्र में इस इंडस्ट्री में कदम रखा था, हालांकि बाद में उन्होने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
तीन बच्चे
सनी लियोनी ने डेनियल वेबर से शादी की है, साल 2017 में सनी और उनके पति ने एक बच्ची को गोद लिया था, जिनका नाम उन्होने निशा कौर वेबर रखा है,
इसके बाद साल 2018 में सरोगेसी के जरिये उनके जुड़वां बच्चे हुए हैं, अब सनी लियोनी तीन बच्चों की मां बन चुकी है।




