स्वरा भास्कर ने इन उम्मीदवारों के लिये किया था प्रचार, कन्हैया से दिग्गी राजा तक सबको मिली हार
स्वरा सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिये भी वोट मांगने पहुंची थी, हालांकि कन्हैया भी कुछ खास चमत्कार नहीं कर सके।
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि स्वरा सभी के पनौती साबित हुई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करती हैं, इस लोकसभा चुनाव में स्वरा ने विपक्ष के कुछ उम्मीदवारों के लिये प्रचार भी किया था, हालांकि खास बात ये है कि बॉलीवुड एक्सट्रेस ने जिन-जिन उम्मीदवारों के लिये प्रचार किया, उनमें से एक भी जीतकर संसद नहीं पहुंच सका, इस बात के लिये सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि स्वरा सभी के पनौती साबित हुई।दिग्गी राजा
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़े अंतर से हराया है,
आपको बता दें कि दिग्गी राजा के चुनाव प्रचार के लिये स्वरा भास्कर पहुंची थी।
अमरा राम
सीपीएम के उम्मीदवार अमराराम के लिये भी एक्ट्रेस ने प्रचार किया था,
चुनावी रुझानों के मुताबिक अमरा राम भी करीब 17 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
अतिशी
पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतिशी के प्रचार के लिये स्वरा भास्कर पहुंची थी, हालांकि अतिशी यहां मुख्य लड़ाई में भी मौजूद नहीं है,
पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर और अरविंदर सिंह लवली के बीच लड़ाई है, अतिशी तीसरे नंबर पर है।
कन्हैया कुमार
स्वरा सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिये भी वोट मांगने पहुंची थी,
हालांकि कन्हैया भी कुछ खास चमत्कार नहीं कर सके, बीजेपी के गिरिराज सिंह ने उन्हें 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।



