तेज प्रताप पर जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मियों ने की मीडिया वालों की पिटाई, वीडियो
इस लोकसभा चुनाव में तेज प्रताप चर्चा में बने रहे, उन्होने पसंद के उम्मीदवार को टिकट ना देने पर बागी हो गये, उन्होने लालू -राबड़ी मोर्चा खोल दो निर्दलीय उम्मीदवार उतारे और खुद भी उसका प्रचार किया।
इस लोकसभा चुनाव में तेज प्रताप चर्चा में बने रहे, उन्होने पसंद के उम्मीदवार को टिकट ना देने पर बागी हो गये, उन्होने लालू -राबड़ी मोर्चा खोल दो निर्दलीय उम्मीदवार उतारे और खुद भी उसका प्रचार किया।
लोकसभा चुनाव के आखिर चरण में जारी मतदान के बीच कई जगह से हिंसा की खबरें आ रही है, बिहार की राजधानी पटना में भी छिटपुट घटनाएं हुई, बिहार सरकार में मंत्री रहे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की, दरअसल तेजप्रताप की गाड़ी के नीचे एक मीडिया कैमरामैन का पैर आ गया, जिसके बाद विरोध किया गया, तो सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया।जान से मारने की कोशिश
हालांकि मामला मीडिया में आने के बाद लालू के बड़े बेटे ने उल्टा बड़ा आरोप लगा दिया, तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश थी,
इसे लेकर बकायदा उन्होने आधिकारिक शिकायत भी दर्ज करा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या है मामला
रविवार को तेज प्रताप यादव जब अपने घर से बाहर निकले, तभी उनकी गाड़ी के नीचे एक कैमरामैन का पैर आ गया, दर्द से कराहते हुए कैमरामैन ने कैमरा गाड़ी के शीशे पर मार दिया,
जिसे कार का शीशा टूट गया, इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की, और उनके साथ मारपीट की।
जानलेवा हमला
इस मसले के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने ट्विटर पर लिखा कि आज मतदान करने के बाद जब मतदान केन्द्र से बाहर आ रहा था, तो मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ,
जिसमें मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हमारे ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी को भी गंभीर चोटें आई है, तेज प्रताप यादव की ओर से इस मामले की पुलिस में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रचार
मालूम हो कि इस लोकसभा चुनाव में तेज प्रताप चर्चा में बने रहे, उन्होने पसंद के उम्मीदवार को टिकट ना देने पर बागी हो गये,
उन्होने लालू -राबड़ी मोर्चा खोल दो निर्दलीय उम्मीदवार उतारे और खुद भी उसका प्रचार किया, हालांकि तेज प्रताप ने राजद के लिये भी प्रचार किया, पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रही अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के लिये जबरदस्त कैम्पेनिंग किया।
आज मेरे और मेरे ड्राइवर एवं सुरक्षाकर्मी पर हुए हमले पर मैंने हवाई अड्डा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। pic.twitter.com/v33Z9V4ax4— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 19, 2019



