विराट कोहली ने बताई असली वजह, आखिर क्यों ऋषभ पंत नहीं दिनेश कार्तिक को मिला मौका
कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दिनेश कार्तिक के पास अनुभव है, भगवान ना चाहे, विश्वकप के दौरान धोनी को कुछ हो, अगर ऐसा कुछ होता है, तो फिर विकेटकीपिंग के लिये दिनेश कार्तिक बेस्ट है।
कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दिनेश कार्तिक के पास अनुभव है, भगवान ना चाहे, विश्वकप के दौरान धोनी को कुछ हो, अगर ऐसा कुछ होता है, तो फिर विकेटकीपिंग के लिये दिनेश कार्तिक बेस्ट है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विश्वकप से पहले एक बड़ा बयान दिया है, उन्होने इस सवाल का जवाब दिया है कि आखिर युवा ऋषभ पंत पर दिनेश कार्तिक को क्यों तरजीह दी गई, विराट ने एक इंटरव्यू में कहा कि दिनेश कार्तिक दबाव में टीम के लिये अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं, वो अपने अनुभव से टीम को निकाल सकते हैं, इसलिये ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को विश्वकप टीम में शामिल किया गया है।दूसरे विकेटकीपर के लिये दौड़
बीसीसीआई के चयनकर्ताओं के अनुसार विश्वकप के लिये महेन्द्र सिंह धोनी निर्विरोध रुप से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं,
इसके बाद रिजर्व विकेटकीपर के रुप में 33 वर्षीय दिनेश कार्तिक को चुना गया है, जबकि हाल के दिनों में पंत ने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है, हालांकि ऋषभ की विकेटकीपिंग स्किल्स उतनी अच्छी नहीं है, साथ ही दबाव में वो वैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे, जैसा कार्तिक कर सकते हैं, मालूम हो कि टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से खेला जाएगा।
कई खिलाड़ियों ने की वकालत
आपको बता दें कि 23 मई तक टीम में बदलाव हो सकते हैं, पंत के लिये कई पूर्व भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने वकालत की,
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने तो यहां तक कहा कि टीम इंडिया को विश्वकप में पंत की कमी खलेगी, उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिये थे, हालांकि कप्तान विराट कोहली इस बात से सहमत नहीं हैं।
विराट ने क्या कहा
कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दिनेश कार्तिक के पास अनुभव है, भगवान ना चाहे, विश्वकप के दौरान धोनी को कुछ हो, अगर ऐसा कुछ होता है,
तो फिर विकेटकीपिंग के लिये दिनेश कार्तिक बेस्ट है, साथ ही फिनिशर के तौर पर भी दिनेश कार्तिक ने अच्छा किया है, वो अच्छे फिनिशर की भूमिका निभाते हैं।


