विवेक ओबेरॉय ने पोस्ट की ऐश्वर्या राय की अपमानजनक तस्वीर, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
इस ट्वीट के अलावा विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी की वजह से सुर्खियों में हैं, फिल्म लंबे समय से रिलीज को लेकर अटकी थी।
इस ट्वीट के अलावा विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी की वजह से सुर्खियों में हैं, फिल्म लंबे समय से रिलीज को लेकर अटकी थी।
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रहा है, दरअसल उन्होने इस ट्वीट के जरिये पुराना इतिहास याद दिला दिया है, एग्जिट पोल के बाद एक मीम वायरल हो रहा ता, जिसमें तीन तस्वीरें थी, पहली तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथ सलमान दिख रहे हैं, दूसरी में विवेक और तीसरे में उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या नजर आ रही है।एग्जिट पोल को लेकर की पोस्ट
इस तस्वीर के कैप्शन में विवेक ओबेरॉय ने लिखा है, हाहा... क्रिएटिव, यहां राजनीति नहीं, जस्ट लाइफ, इसके साथ ही उन्होने तस्वीर का सौजन्य भी दिया है।
विवेक के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें ऐसा ना करने की सलाह दी, आपको बता दें कि एग्जिट पोल में ऐश के साथ सलमान, ओपिनियन पोल में ऐश के साथ विवेक और परिणाम में ऐश के साथ उनके पति अभिषेक और बेटी अराध्या की तस्वीर है।
ऐसा ना करें
रिया नाम की एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा, कि प्लीज इस तरह की तस्वीरें पोस्ट ना करें, ये एक महिला की छवि के लिये अच्छा नहीं है, साथ ही उसके बच्चे के लिये भी टॉर्चर है,
तो ज्वाला गुट्टा ने भी इस ट्वीट को बेहद अपमानजनक बताया, उन्होने लिखा कि विवेक के इस ट्वीट के बाद उन्हें निराशा हुई। तो मोहम्मद जुबैर नाम के शख्स ने लिखा कि एक मिलेनियर की बेटी से शादी के बाद भी कोई अब तक अतीत में अटका हुआ है।
फिल्म को लेकर चर्चा
मालूम हो कि इस ट्वीट के अलावा विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी की वजह से सुर्खियों में हैं, फिल्म लंबे समय से रिलीज को लेकर अटकी थी,
लेकिन फाइनली 24 मई को रिलीज होने वाली है, केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है, नये पोस्टर में मोदी यानी विवेक ओबेरॉय शंख बजाते दिख रहे हैं। इस फिल्म में मोदी के जीवन की हर पहलु को दिखाने की कोशिश की गई है, किस तरह एक सामान्य परिवार से निकलकर संघर्ष और मेहनत के दम पर वो देश के पीएम बनें।
Haha! 👍 creative! No politics here....just life 🙏😃— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 20, 2019
Credits : @pavansingh1985 pic.twitter.com/1rPbbXZU8T


