विश्वकप- कुंबले ने पहले ही बता दिया, ये टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में, तो युवी ने बताया ये दो प्रबल दावेदार

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने इस विश्वकप में टीम इंडिया और इंग्लैंड को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार बताया है।

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने इस विश्वकप में टीम इंडिया और इंग्लैंड को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार बताया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्वकप को 5 बार जीत चुकी है, हालांकि पिछले कुछ महीनों से कंगारु टीम के खिलाड़ी सीमित ओवरों के इस प्रारुप में बुरे दौर से गुजर रहे हैं, पिछले दिनों गेंद के छेड़छाड़ के आरोप में उनके कप्तान स्टीव स्मिथ और स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर भी प्रतिबंध लग गया था, हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में भी कंगारु टीम ने अच्छा करने की कोशिश की, उन्होने इस साल के शुरुआत में टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज में 3-2 और पाक को 5-0 से हराया था।

सेमीफाइनल तक पहुंचेगी टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले का मानना है कि कंगारु टीम निश्चित रुप से विश्वकप के सेमीफाइनल तक पहुंचेगी,
कुंबले ने कहा कि कंगारु खिलाड़ी हमेशा विश्वकप  में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उनके पास एक अच्छी मजबूत टीम है, वो इंग्लैंड की परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं।

काबिलियत है
अनिल कुंबले ने कंगारु टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास हर तरह की काबिलियत है, ऑस्ट्रेलिया को एक विजेता टीम का हिस्सा बनने में सफलता मिली है,

जो निश्चित रुप से विश्वकप जैसे टूर्नामेंट के लिये अहम है, कंगारु टीम को निश्चित रुप से सेमीफाइनल में पहुंचना चाहिये।

फिंच के पास कप्तानी
टीम के कप्तान एरोन फिंच ने कंगारु टीम का नेतृत्व छोटे फॉर्मेट्स के मुकाबलों में किये हैं,
अब यकीनन विश्वकप में स्मिथ और वॉर्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी से टीम का मनोबल बढेगा, इसके साथ ही कंगारु टीम के ड्रेसिंग रुम का माहौल भी बदल जाएगा।

विश्वकप के प्रबल दावेदार
टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने इस विश्वकप में टीम इंडिया और इंग्लैंड को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार बताया है,
युवी ने कहा कि मेरी पहली दो टीमें भारत और इंग्लैंड है, साथ ही उन्होने कहा कि निश्चित रुप से वॉर्नर और स्मिथ की वापसी से ऑस्ट्रेलिया भी दावेदार बन गया है, वेस्टइंडीज की टीम भी मजबूत दिख रही है, हालांकि फिलहाल कुछ भी नहीं कह सकते, मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड दो टीमें होगी, तीसरी टीम ऑस्ट्रेलिया होगी।