फिक्स है विश्वकप? श्रीलंका और बांग्लादेश से जानबूझ कर हारेगी टीम इंडिया

इस विश्वकप में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है, अभी तक 5 मैचों में टीम ने 4 जीत हासिल की है, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया था

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इस विश्वकप में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है, अभी तक 5 मैचों में टीम ने 4 जीत हासिल की है, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया था।

आईसीसी विश्वकप में टीम इंडिया शानदार खेल दिखा रही है, लग रहा है कि भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन पाक टीम के लिये राह मुश्किल दिख रहा है, उन्हें अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरों के खराब प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा, यानी अब उन्हें भाग्य भरोसे ही अंतिम चार में जगह मिल सकती है, इन सबके बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अजीबो-गरीब बयान दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

जानबूझ कर हारेगी टीम इंडिया 
पाकिस्तान के एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान टीम तो अपने बचे हुए मैच जीत जाएगी, लेकिन उसे खतरा टीम इंडिया से है,
क्योंकि भारतीय टीम बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ जानबूझ कर खराब खेलेगी और मैच हारेगी।

हैरान करने वाला बयान
बासित अली के बयान से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया, बासित ने तो इशारों में ये भी कह दिया, कि ऑस्ट्रेलिया की टीम जानबूझ कर भारतीय टीम से हार गई,
उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि 1992 विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की  टीम जानबूझ कर पाक से हार गई थी, बासित अली के बयान से शो के एंकर से लेकर गेस्ट पैनल के लोग हैरान रह गये।

पाक को चाहिये टीम इंडिया का साथ 
आपको बता दें कि पाक भाग्य भरोसे ही सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, पाक को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करना है,
इसके बाद भी अगर टीम इंडिया बांग्लादेश, इंग्लैंड या श्रीलंका से हारती है, तो पाक टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी, ऐसे में अपने मैच के साथ-साथ उनकी नजर भारत के मुकाबलों पर भी टिकी हुई है।

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया 
इस विश्वकप में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है, अभी तक 5 मैचों में टीम ने 4 जीत हासिल की है, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया था,
विराट सेना टूर्नामेंट की एक मात्र अजेय टीम है, आज भारतीय टीम की भिड़ंत वेस्ट इंडीज से होना है।