युवराज के रिटायरमेंट पर गौतम गंभीर ने किया बीसीसीआई से बड़ी मांग, कहा मुबारकबाद प्रिंस
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, एक बेहतरीन करियर के लिये मुबारकबाद प्रिंस।
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, एक बेहतरीन करियर के लिये मुबारकबाद प्रिंस।
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरफनमौला युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया है, फैंस और उनके साथी खिलाड़ी उन्हें योद्धा बता रहे हैं, आपको बता दें कि आईसीसी विश्वकप 2011 में युवराज सिंह ने 9 मैचों में 90.50 को बेहतरीन औसत से 362 रन बनाये थे, साथ ही 15 विकेट भी हासिल किये थे, जिसके लिये उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।सोशल मीडिया पर ट्रेंड
जैसे ही युवराज सिंह ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की, तो ट्विटर पर हैशटैग युवराज सिंह, युवी और लेजेंड ट्रेंड करने लगा, ज्यादातर फैंस ने उनकी पारियों के साथ-साथ कैंसर से जूझते स्टार क्रिकेटर को याद किया,
जिसने मैदान पर योद्धा की तरह वापसी की, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पुरानी तस्वीरों को साझा किया।
गंभीर ने कहा मुबारकबाद प्रिंस
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, एक बेहतरीन करियर के लिये मुबारकबाद प्रिंस,
भारत में सफेद गेंद के अब तक जितने क्रिकेटर आये, उनमें आप सर्वश्रेष्ठ हो, मुझे लगता है कि बीसीसीआई को अब 12 नंबर जर्सी रिटायर कर देनी चाहिये, काश मैं भी आप जैसी बल्लेबाजी कर पाता।
युवी जैसे प्लेयर कम ही मिलते हैं
गौती के जोड़ीदार और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, खिलाड़ी आते जाते रहते हैं, लेकिन युवी जैसे प्लेयर कम ही मिलते हैं, उन्होने मुश्किल वक्त गुजारा,
बीमारी को हराया, गेंदबाजों को हराया, लेकिन दिल जीते, उनका संघर्ष और इच्छाशक्ति लोगों को प्रेरणा देती रहेगी, भविष्य के लिये शुभकामनाएं।
सालों तक याद करेंगे
टीम इंडिया से इन दिनों बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी ट्वीट किया, उन्होने अपनी एक तस्वीर युवराज के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, एक युग का अंत, युवी पा,
बल्ले के साथ आपकी क्षमता, बेहतरीन छक्के, शानदार कैच और कई बेहतरीन लम्हें हमारे साथ हैं, हम आपको सालों तक याद करेंगे।



