हरभजन के साथ सूट वाली लड़की की तस्वीर मचा रही धूम, जानिये कौन है ये
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हरभजन सिंह के साथ एक महिला दिख रही है, इनकी तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हरभजन सिंह के साथ एक महिला दिख रही है, इनकी तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
आईसीसी विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की, मैच के आखिरी ओवर में शमी ने हैट्रिक विकेट लेकर टीम को 11 रनों से जीत दिला दी, लेकिन इस जीत के बाद भी टीम इंडिया से ज्यादा तारीफ अफगानिस्तान टीम की हुई, क्योंकि उन्होने विराट सेना को मुकाबला एकतरफा नहीं बनाने दिया, हालांकि इस मैच के बीच पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है, आइये आपको बताते हैं कि आखिर ये महिला कौन है।तस्वीर वायरल
आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हरभजन सिंह के साथ एक महिला दिख रही है, दोनों की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है,
इस तस्वीर को खुद भज्जी ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, बताया जा रहा है कि ये महिला एंकरिंग करती हैं और उन्होने हरभजन सिंह का इंटरव्यू किया।
कौन है ये महिला
मालूम हो कि इस महिला एंकर का नाम दीवा पतांग है, जो अफगान की टीवी प्रेजेंटर हैं, दीवा ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद वो एंकर,
पीएचडी कैंडिडेट और लंदन में अफगानिस्तान के दूतावास के लिये काम करने वाली बताया है। उनकी तस्वीर भज्जी के साथ तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय
दीवा पतांग सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं, ट्विटर पर करीब उनके 50 हजार फॉलोवर हैं,
इस विश्वकप में हरभजन सिंह के अलावा वो मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह जैसे सितारे के साथ भी स्पॉट हुई हैं, तब भी उनकी तस्वीर वायरल हुई थी।


