बिना विकेट लिये छा गये हार्दिक पंड्या, बल्लेबाज को बल्ला फेंकने को किया मजबूर, वीडियो

टीम इंडिया की ओर से 13वां ओवर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे, इसी ओवर की चौथी गेंद को थोड़ा उछाल मिला।

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
टीम इंडिया की ओर से 13वां ओवर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे, इसी ओवर की चौथी गेंद को थोड़ा उछाल मिला।

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा, पहले तेज गेंदबाज बुमराह फिर चहल ने कमाल दिखाया, फिर आखिर में रोहित शर्मा मैदान मार ले गये, हालांकि मैच के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी अपनी छाप छोड़ी, उनकी एक गेंद अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसी के हाथ पर जाकर लगी, जिससे उनका बल्ला हाथ से छूट गया।

13वां ओवर 
दरअसल टीम इंडिया की ओर से 13वां ओवर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे, इसी ओवर की चौथी गेंद को थोड़ा उछाल मिला, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान इसे लेग साइड में घुमाना चाहते थे,
लेकिन उछाल ने उन्हें चकमा दिया, जिसकी वजह से गेंद उनकी उंगलियों पर जाकर लगी, फाफ डु प्लेसी ऐसी उम्मीद नहीं कर रहे थे, जिसके बाद बल्ला उनके हाथ से छूट गया, हालांकि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई, क्योंकि पंड्या की इस गेंद की रफ्तार भी ज्यादा नहीं थी।

सस्ते में आउट
कप्तान फाफ डु प्लेसी सलामी जोड़ी क्विटंन डिकॉक और हाशिम अमला के सस्ते में आउट होने के बाद क्रीज पर आये थे, अमला 6 और डिकॉक 10 रन बनाकर बुमराह के शिकार बने,
बुमराह ने पहले ही स्पेल में अफ्रीकी टीम को परेशान कर दिया, उनके आगे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बेबस दिख रहे थे।

चहल के शिकार
फाफ डु प्लेसी ने रेसी वान डुसे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये  50 रनों की साझेदारी, एक समय तो लग रहा था कि दोनों मिलकर टीम को शुरुआती झटकों से उबार लेंगे,
लेकिन फिर फिरकी गेंदबाज युजवेन्द्र चहल आये, उन्होने 20वें ओवर में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को आउट किया, डुप्लेसी ने 54 गेंदों में 38 रन बनाये, इस दौरान 4 चौके भी लगाये।