फिक्सिंग से लेकर गैर महिलाओं से अवैध संबंध तक, शमी पर पत्नी ने ही लगाये थे संगीन आरोप

हसीन जहां ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि शमी का दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध है, इसी वजह से वो उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे

हसीन जहां ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि शमी का दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध है, इसी वजह से वो उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे।

आईसीसी विश्वकप में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गये मुकाबले में टीम इंडिया ने 11 रनों से जीत हासिल की, टीम इंडिया के इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे, जिन्होने हैट्रिक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि एक समय ऐसा था, जब शमी को पूरे देश के सामने सिर झुकाना पड़ा था, उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाये थे।

पत्नी ने लगाया था आरोप
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर आरोप लगाया था, कि उनके गैर महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं, इसी वजह से  वो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं,
हसीन ने कहा था कि शमी के घर वाले उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश कर रहे थे, हसीन ने शमी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया था, फिलहाल ये मामला विचाराधीन है।

फिक्सिंग का आरोप
इतना ही नहीं हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर फिक्सिंग करने का भी आरोप लगाया था, इसके लिये उन्होने एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए दावा किया  था, कि फिक्सर से शमी ने पैसे लिये हैं।
इस क्लिप के सामने आते ही बवाल मच गया था, बीसीसीआई ने शमी को सालाना कांट्रेक्ट में शामिल नहीं किया था, मामले की जांच बोर्ड ने अपने स्तर पर कराई, हालांकि उनकी जांच में शमी पाक साफ निकले। जिसके बाद उन्हें कांट्रेक्ट में शामिल किया गया।

जान से मारने की धमकी
हसीन जहां ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि शमी का दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध है, इसी वजह से वो उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे,
शमी के घर वाले उन्हें खाने में बहुत सारी चीजें मिलाकर देते थे, जिसे खाने के बाद वो दो तीन दिन तक बेड से उठ भी नहीं पाती थी। शमी अपने बड़े भाई से कहता था कि मुझे मार कर जंगल में फेंक दे, हसीन के मुताबिक शादी के बाद ही शमी का रवैया उनके प्रति बदल गया था।