अब इस बात पर मोहम्मद शमी पर भड़क गई हसीन जहां, कह दिया लफंगा

हसीन जहां प्रोफेशन से मॉडल रही हैं, वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये चीयर लीडर भी रह चुकी है।

टीम इंडिया के धुरंधर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले 12 महीनों से अपने प्रदर्शन से मैदान पर छाये हुए हैं, विश्वकप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बने, हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ की समस्याएं बार-बार उनके रास्ते में आकर खड़ी हो जाती है, शमी की पत्नी हसीन जहां ने बुधवार रात को एक फेसबुक पोस्ट लिखकर शमी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।

पति को सुनाई खरी-खोटी 
शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये टिक-टॉक पर महिलाओं को फॉलो करने को लेकर अपने पति शमी को खरी-खोटी सुनाई,
मोहम्मद शमी जिन महिलाओं को टिक-टॉक पर फॉलो करते हैं, उनके अकाउंट के स्क्रीनशॉर्ट्स पोस्ट करते हुए हसीन ने उन्हें बेशर्म कहा है।

लफंगा है
हसीन जहां ने फेसबुक पर लिखा है कि लफंगा शमी टिकटॉक अकाउंट खोला है, वो 97 लोगों को फॉलो करता है, जिसमें 90 लड़कियां है, खुला बेशर्म लफंगा है, एक बच्ची  का बाप होकर भी शर्म नहीं इसे... छी...
आपको बता दें  पिछले साल से ही शमी और हसीन जहां के वैवाहिक जीवन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, हसीन ने अपने पति पर गैर महिलाओं के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया था, साथ ही घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत शिकायत भी दर्ज कराई है।

लड़ाई जारी रखूंगी 
हसीन जहां ने अपने पति पर बेवफाई, हत्या की कोशिश, मैरिटल रेप समेत कई संगीन आरोप लगा चुकी हैं, हालांकि बाद में उन्होने अपने पति के बारे में कहा था कि
अब मैं शमी में इंटरेस्टेड नहीं हूं, मैं कभी लूजर नहीं रही, या ना कभी बनूंगी, मैं लड़ाई जारी रखूंगी। हसीन ने दोबारा से मॉडलिंग शुरु कर दी है, तब उन्होने कहा था कि तीन साल की बेटी को पालने और  सम्मान के साथ जिंदगी जीने के लिये उन्होने मॉडलिंग में वापसी की है।

ऐसे हुई थी शमी से मुलाकात 
हसीन जहां प्रोफेशन से मॉडल रही हैं, वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये चीयर लीडर भी रह चुकी है, बताया  जाता है, कि आईपीएल के दौरान ही शमी और हसीन करीब आये थे,
दो साल डेट करने के बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली, जिसके बाद हसीन ने मॉडलिंग छोड़ दी थी।