पति के हैट्रिक लेने पर हसीन जहां ने तो़ड़ी चुप्पी, कहा मेरी बस इतनी दिली तमन्ना है
हसीन जहां ने कहा कि देश के लिये खेलना हर खिलाड़ी के लिये गर्व की बात है, मैच जिताना तो और भी अच्छी बात है।
हसीन जहां ने कहा कि देश के लिये खेलना हर खिलाड़ी के लिये गर्व की बात है, मैच जिताना तो और भी अच्छी बात है।
विश्वकप में टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में शानदार खेल दिखा रही है, टूर्नामेंट में भारतीय टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने में टीम इंडिया के पसीने छूट गये थे, इस मुकाबले में भारचीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सिर्फ 224 रन ही बना सकी, हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने इस स्कोर का भी बचाव कर लिया। मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। जिसमें हैट्रिक भी शामिल है। शमी ने इस शानदार प्रद्रर्शन के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।हसीन जहां ने क्या कहा
अमर उजाला से बातचीत करते हुए हसीन जहां ने कहा कि देश के लिये खेलना हर खिलाड़ी के लिये गर्व की बात है, मैच जिताना तो और भी अच्छी बात है।
पूर्व मॉडल ने कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश है, कि भारतीय टीम विश्वकप जीते, हसीन जहां ने सीधे तौर पर तो अपने पति मोहम्मद शमी के बारे में कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्होने ये जरुर कहा कि अगर टीम को विश्वकप जीतना है, तो ऐसा ही प्रदर्शन बरकरार रखना होगा।
पति-पत्नी में झगड़ा
अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले शमी और उनकी पत्नी के रिश्ते किसी से छुपे हुए नहीं हैं,
हसीन जहां ने अपने पति पर मैच फिक्सिंग से लेकर गैर महिलाओं से अवैध संबंध तक का आरोप लगाया था, आपको बता दें कि हसीन ने शमी और परिवार के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है, उन्होने एफआईआर भी दर्ज कराया है।
पत्नी ने लगाये थे संगीन आरोप
आपको बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां के अपने क्रिकेटर पति पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था, उन्होने कथित रुप से एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए शमी पर आरोप लगाया था
कि उन्होने पैसों के बदले मैच फिक्स किये थे, साथ ही उनके कई गैर महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं, इसी वजह से शमी मुझे मारना चाहते हैं।


