सीएम कमलनाथ के खिलाफ अपने ही लोग कर रहे साजिश, कैलाश विजयवर्गीय से दावे से सियासी भूचाल
बीजेपी नेता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि उन्होने अपने ही लोगों को डस लिया, इस वजह से पार्टी के कई आला नेता उनके खिलाफ हैं।
बीजेपी नेता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि उन्होने अपने ही लोगों को डस लिया, इस वजह से पार्टी के कई आला नेता उनके खिलाफ हैं।
इंदौर में बीजेपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ के अपने ही उनकी सरकार गिराने के चक्कर में लगे हैं। विजयवर्गीय ने दावा करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी उन्हें मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिये बुला रहे थे, बीजेपी नेता का ये बयान प्रदेश की सियासत में भूचाल ला सकता है।अपनों ही लोगों को डस लिया
बीजेपी नेता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि उन्होने अपने ही लोगों को डस लिया, इस वजह से पार्टी के कई आला नेता उनके खिलाफ हैं,
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे बोलते हुए कहा कि सीएम कमलनाथ के सभी ओएसडी के पास पैसा गिनने के लिये मशीन है, पिछले दिनों जितने तबादले मध्य प्रदेश में हुए उतने देश में कहीं नहीं हुए।
पैसे भी ले लिये और पोस्टिंग भी नहीं दी
विजयवर्गीय ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होने कहा कि उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 लाख रुपये भी ले लिये और ट्रांसफर भी नहीं किया।
इसके साथ ही प्रदेश में किसानों की बदहाली के लिये उन्होने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
बंगाल के प्रभारी
आपको बता दें कि विजयवर्गीय बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी हैं, वहां के हालातों पर बोलते हुए उन्होने कहा कि बम और पिस्तौल वहां के राजनीतिक दलों के हथियार हैं,
हमने वहां के लोगों से वायदा किया है, कि हम यहां शांति स्थापित करेंगे, बम और पिस्तौल की सरकार को जल्द विदा करेंगे, विजयवर्गीय ने कहा कि अगर एनआईए जांच करें, तो तृणमूल नेताओं के घर से बड़ी मात्रा में बम बरामद होंगे।


