कठुआ सामूहिक दुष्कर्म- देश को हिला कर रख देने वाले केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मास्टरमाइंड बना मुख्य आरोपी
इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड राजस्व विभाग का रिटायर्ड ऑफिसर 62 वर्षीय सांजी राम है, जिसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है।
इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड राजस्व विभाग का रिटायर्ड ऑफिसर 62 वर्षीय सांजी राम है, जिसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है।
चर्चित कठुआ सामूहिक बलात्कार के मामले में पठानकोट की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है, मामले में मुख्य आरोपी सांजी राम को दोषी करार दिया गया है, इसके साथ ही अन्य पांच को भी दोषी बताया गया है, जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया गया है, जम्मू के कठुआ में पिछले साल 10 जनवरी को 8 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर कथित रुप से एक मंदिर में तीन दिन बंधक बनाकर रखा गया था, इस दौरान एक पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों ने बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची को भांग और नशीली दवाओं का ओवरडोज देकर अचेत रखा गया था।दोषी करार
पठानकोर्ट की अदालत ने चर्चित कठुआ सामूहिक बलात्कार के मामले में सुनवाई करते हुए मामले के मास्टरमाइंड सांजी राम, आनंद दत्ता, प्रवेश कुमार, तिलक राज,
दीपक और सुरेन्द्र को दोषी ठहराया है, जबकि मामले में एक आरोपी विशाल को बरी कर दिया गया है।
13 जनवरी को हत्या
मालूम हो कि पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता बच्ची की 13 जनवरी को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, 16 जनवरी को पीड़िता का शव इलाके में ही फेंक दिया गया था,
पुलिस के मुताबिक अत्याचार सहने के बावजूद बच्ची इसलिये चीख-पुकार या मदद के लिये गुहार नहीं लगा सकी, क्योंकि अगवा किये जाने के कुछ देर बाद ही बच्ची को आरोपियों ने भांग खिला दिया था, जिससे वो अचेत हो गई थी।
भांग खिलाकर अत्याचार
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची को अगवा करने के बाद मुख्य आरोपी 15 वर्षीय नाबालिग ने बच्ची के मुंह में जबरदस्ती भांग ठूंस दी थी, इस दौरान दूसरे आरोपियों ने बच्चों के पैर दबाये रखे,
आरोपियों ने कई दिनों तक मंदिर में बच्ची को बंधक बनाकर रखा, और उसे नशीली दवाएं देकर उस पर अत्याचार करते रहे।
मास्टरमाइंड
इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड राजस्व विभाग का रिटायर्ड ऑफिसर 62 वर्षीय सांजी राम है, जिसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है, उसी ने पूरी साजिश रची,
रासना गांव में मंदिर के सेवादार सांजी राम ने बकरवाल समुदाय को इलाके से हटाने के मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची थी, घटना के बाद मास्टरमाइंड समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।



