अल्टीमेटम के बाद रिक्वेस्ट मोड में आई ममता बनर्जी, डॉक्टरों से कही बड़ी बात

प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में सीएम ममता बनर्जी के सामने ही हमें न्याय चाहिये के नारे लगाये

प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में सीएम  ममता बनर्जी के सामने ही हमें न्याय चाहिये के नारे लगाये।

पश्चिम बंगाल इन दिनों गलत वजहों से सुर्खियों में है, बीते दिन भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अब सीएम ममता बनर्जी ने प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी है, दरअसल डॉक्टरों ने हड़ताल कर रखा है, जिसके बाद सीएम हालात का जायजा लेने के लिये सरकारी अस्पताल पहुंची, उन्होने कहा कि सभी डॉक्टर 4 घंटे में काम पर लौट जाए, अगर जो काम पर नहीं लौटा, तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सीएम के सामने नारेबाजी 
प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में सीएम  ममता बनर्जी के सामने ही हमें न्याय चाहिये के नारे लगाये,
सीएम ने विरोध प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों को शाम साढे चार बजे तक काम पर लौटने को कहा था, साथ ही चेतावनी भी दी थी कि जो आदेश का पालन नहीं करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, सीएम ने कहा कि जूनियर  डॉक्टरों का आंदोलना बीजेपी और लेफ्ट की साजिश है।

सीएम और जूनियर डॉक्टरों के बीच तनातनी
सीएम ममता बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच तनातनी बढती ही जा रही है, इस मसले पर डॉक्टरों ने प्रदेश के गवर्नर से भी मुलाकात की,
इसी बीच कोलकाता के सरकारी अस्पताल सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के तीन असिस्टेंट प्रोफेसर, 1 प्रोफेसर और 4  रेजिडेंट डॉक्टरों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल से मिलने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने हमारा साथ नहीं दिया। उन्होने हमें बाहरी बताया, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो, और अस्पतालों में सुरक्षा  के इंतजाम किये जाएं।

अस्पताल परिसर में सिर्फ मरीज रुके 
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बाहर के लोग मेडिकल  कॉलेजों और अस्पतालों में सेवाएं बाधित कर रहे हैं, पुलिस से मैने ये सुनिश्चित करने को कहा है कि
अस्पताल परिसर में सिर्फ मरीज ही रुके, जिसके बाद कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में आपतकालीन वार्ड में सेवा शुरु हो गई है। आपको बता दें कि तिमारदारों और जूनियर डॉक्टरों  के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद कुछ डॉक्टरों की पिटाई का आरोप है, नाराज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं।