भुवनेश्वर के फिटनेस पर सस्पेंस, इस तेज गेंदबाज को अचानक बुलाया गया इंग्लैंड
बायें पैर की मांसपेशियों में जकड़न की वजह से भुवनेश्वर दो से तीन मैचों के लिये बाहर हो गये हैं, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है, कि चोट गंभीर है या नहीं।
बायें पैर की मांसपेशियों में जकड़न की वजह से भुवनेश्वर दो से तीन मैचों के लिये बाहर हो गये हैं, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है, कि चोट गंभीर है या नहीं।
बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को इंग्लैंड भेजा है। कहा जा रहा है कि उन्हें नेट बॉलर के रुप में इंग्लैंड भेजा गया है, हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि भुवनेश्वर कुमार की चोट गंभीर है, इसलिये उन्हें भेजा गया है, अगर भुवी जल्दी फिट नहीं होते हैं, तो उनके विकल्प के रुप में सैनी को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भुवी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें बीच मैच में ही मैदान से बाहर जाना पड़ा था।अभी फिट नहीं हुए भुवी
बायें पैर की मांसपेशियों में जकड़न की वजह से भुवनेश्वर दो से तीन मैचों के लिये बाहर हो गये हैं, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है, कि चोट गंभीर है या नहीं,
क्योंकि उन्होने हल्की ट्रेनिंग भी शुरु कर दी है। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उन पर विशेष नजर बनाये हुए हैं। साउथैम्पन में फिजियो ने भुवी को सीढियां चढने को कहा था, अंतिम दो सीढिया तेजी से चढते हुए उन्होने एक बार दर्द की शिकायत की।
भुवी की जगह सैनी
टीम इंडिया प्रबंधन ने विश्वकप के बचे हुए मुकाबले के लिये युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को नेट गेंदबाज के रुप में इंग्लैंड बुलाया है।
नवदीप विश्वकप के लिये टीम इंडिया के शुरुआती स्टैंडबाई लिस्ट का हिस्सा थे, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने जानकारी दी, कि सैनी मैनचेस्टर पहुंच चुके हैं, वो टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग करेंगे, वो वहां एकमात्र नेट गेंदबाज हैं।
ये चार थे टीम इंडिया के नेट बॉलर
विश्वकप के शुरुआत में दीपक चाहर, खलील अहमद, आवेश खान और नवदीप सैनी को नेट गेंदबाज के रुप में चुना गया था, कुछ मैचों के बाद चाहर और आवेश खान भारत लौट गये,
वहीं न्यूजीलैंड से भारत के मैच तक खलील अहमद आधिकारिक नेट गेंदबाज थे, ये मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसके बाद वो भी भारत लौट गये, अब नवदीप सैनी को भेजा गया है।


