मुजफ्फरपुर में हो रहे बच्चों की मौत पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले दिनों बिहार के चमकी बुखार की चर्चा हुई, आधुनिक युग में ऐसी स्थिति हम सभी के लिये दुख और शर्मिंदगी की बात है
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले दिनों बिहार के चमकी बुखार की चर्चा हुई, आधुनिक युग में ऐसी स्थिति हम सभी के लिये दुख और शर्मिंदगी की बात है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई, फिर पीएम मोदी ने मंगलवार को लोकसभा और बुधवार को राज्यसभा में अपनी बात रखी, इस दौरान उन्होने चुनाव नतीजों से लेकर ईवीएम, आधार, जीएसटी, किसान, मीडिया समेत कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरने की कोशिश की, उन्होने कहा कि विपक्ष को हार स्वीकार करनी चाहिये।मुजफ्फपुर दिमागी बुखार पर तोड़ी चुप्पी
राज्यसभा में बोलते हुए नरेन्द्र मोदी ने पहली बार बिहार में दिमागी बुखार की वजह से हो रही बच्चों की मौत पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी, उन्होने कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिये ।
बिहार में दिमागी बुखार यानी एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम से 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है, इस पर मोदी ने कहा कि चमकी बुखार से मौतें हमारे लिये शर्मिंदगी की बात है, ये हमारी नाकामी दिखाती है।
शर्मिंदगी की बात
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले दिनों बिहार के चमकी बुखार की चर्चा हुई, आधुनिक युग में ऐसी स्थिति हम सभी के लिये दुख और शर्मिंदगी की बात है,
इस दुखद स्थिति में हम राज्य के साथ मिलकर मदद पहुंचा रहे हैं, संकट की घड़ी में हमें मिलकर लोगों को बचाना होगा।
मॉब लिचिंग की फैक्ट्री
झारखंड में हुई मॉब लिचिंग की घटना पर नरेन्द्र मोदी ने कहा कि युवक की हत्या का हमें भी दुख है, हिंसा की घटनाएं कही भी हो, सही नहीं है,
मॉब लिचिंग के लिये पूरे झारखंड को जिम्मेदार बताना ठीक नहीं है। पीएम ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिये, दोषी कोई भी हो, उसके लिये कानून व्यवस्था है, ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिये। झारखंड में अगर कुछ खराब लोग हैं, तो कई अच्छे लोग भी हैं, किसी भी राज्य को मॉब लिचिंग की फैक्ट्री कहना सही नहीं है।


