बिश्केक में पीएम मोदी ने पाक को धो डाला, सामने बैठ देखते रहे इमरान खान, वीडियो

समिट में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद थे, नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में बिना पाक का नाम लिये उन्हें आतंकवाद के मसले पर घेरा।

समिट में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद थे, नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में बिना पाक का नाम लिये उन्हें आतंकवाद के मसले पर घेरा।

पीएम नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये बिश्केक में हैं, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सभी सदस्य देशों को संबोधित किया, उन्होने अपना भाषण हिंदी में  दिया, पीएम मोदी ने कहा कि हमारी वीजा सेवाएं अधिकांश एससीओ देशों के लिये उपलब्ध हैं, इसके साथ ही मोदी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ा संदेश भी  दे दिया।

पाक को चेतावनी 
इस दौरान समिट में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद थे, नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में बिना पाक का नाम लिये उन्हें आतंकवाद के मसले पर घेरा, उन्होने पाकिस्तानी पीएम को कड़ा संदेश दिया है,
पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका दौरे के दौरान उन्होने आतंकवाद का घिनौना चेहरा देखा, आतंकवाद से निपटने के लिये सभी देशों को एकजुट होना जरुरी है, क्योंकि आतंकवाद हर दिन मासूमों की जान ले रहा है।

जवाबदेह ठहराया जाना चाहिये
नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर टेररिज्म फ्री सोसाइटी का विजन है, उन्हें साकार करना है,  तो फिर आतंकवाद के खिलाफ सभी मानवतावादी ताकतों को एकजुट होना चाहिये,
आतंकवाद का समर्थन करने वाले और उन्हें किसी भी रुप में सहायता देने वाले, उन्हें धन मुहैया कराने वाले देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिये।

इमरान से नहीं की बात
आपको बता दें कि आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी का रुख कड़ा है, पाक लगातार भारत से सभी मुद्दों पर बात करना चाहता है, लेकिन भारत का एक ही रुख है,
कि पहले आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करो, उसके बाद बातचीत होगी, आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आई है। वीडियो देखने के लिये  नीचे क्लिक करें