लड़की के साथ रंगरंगलियां मनाते दिखे लालू के विधायक, वीडियो सामने आने के बाद सफाई में कही हैरान करने वाली बात

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं बिहार के विधायक जबरन लड़की के साथ डांस कर रहे हैं, उनके साथ कुछ और भी लोग वीडियो में दिख रहे हैं।

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
बिहार के विधायक जबरन लड़की के साथ डांस कर रहे हैं, उनके साथ कुछ और भी लोग वीडियो में दिख रहे हैं।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो  रहा है, जिसमें वो एक लड़की के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लड़की बार-बार हटाने की कोशिश कर रही है, इस वीडियो में राजद विधायक के अलावा चार और लोग दिख रहे हैं, जो लड़की को बारी -बारी से गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि लालू की पार्टी के विधायक कथित रुप से स्टडी टूर के लिये मणिपुर गये थे, ये वीडियो वहीं का है।

लड़की के साथ जबरन डांस
इम्फाल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के विधायक जबरन लड़की के साथ डांस कर रहे हैं, उनके साथ कुछ और भी लोग वीडियो में दिख रहे हैं,
नाचते-नाचते विधायक अचानक मुड़ते हैं और वहां मौजूद लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश करते हैं।

स्टडी टूर के लिये गये थे मणिपुर
मालूम हो कि राजद विधायक यदुवंश कुमार यादव के साथ तीन और विधायक 1 जून को स्टडी टूर के लिये मणिपुर गये थे, जिसमें एक बीजेपी,

एक जदयू और दो राजद के विधायक शामिल हैं। यदुवंश कुमार यादव पिपरा (सुपौल) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

विधायक ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने मामले में सफाई दी है, उन्होने ये बात कबूल की है कि स्टडी टूर के लिये वो मणिपुर गये थे, लेकिन विधायक के मुताबिक वीडियो में वो नहीं हैं,
फिलहाल ये जांच का विषय है कि आखिर फिर वीडियो में कौन है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें