करारी हार के बाद बदल गये राबड़ी देवी के सुर, अब नीतीश के महागठबंधन पर लौटने पर कही बड़ी बात

पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें नीतीश कुमार और राबड़ी देवी भी शामिल हुए थे।

पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें नीतीश कुमार और राबड़ी देवी भी शामिल हुए थे।

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सुर बदल गये हैं, कुछ दिन पहले तक महागठबंधन में नीतीश की नो एंट्री की बात करने वाली पूर्व  सीएम को अब नीतीश के वापस लौटने पर कोई ऐतराज नहीं है, उन्होने कहा कि अगर जदयू महागठबंधन में वापस लौटने की पहल करता है, तो फिर महागठबंधन इस पर विचार करेगा।

राबड़ी देवी ने क्या कहा 
राजद नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी सोमवार रात एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी, जहां पर पत्रकारों ने उनसे पूछा कि नीतीश अगर महागठबंधन में लौटते हैं,
तो क्या वो विरोध करेगी, तो उन्होने कहा कि नीतीश अगर महागठबंधन में लौटने की  पहल करते हैं, तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा, साथ ही उन्होने ये भी कहा कि नीतीश के महागठबंधन में लौटने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

इफ्तार पार्टी में शामिल 
मालूम हो कि पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें नीतीश कुमार और राबड़ी देवी भी शामिल हुए थे,
आपको बता दें कि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह पहले ही कह चुके हैं, कि बीजेपी को पछाड़ने के लिये  सभी दलों को एक साथ आने  की जरुरत है, जिसमें उन्होने नीतीश का भी नाम लिया था।

समय की बात है
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बिना नीतीश का नाम लिये कहा था कि नीति यही कहती है, कि बीजेपी को पछाड़ने के लिये सबको एकजुट होना चाहिये,
राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम के बयान कि नीतीश के महागठबंधन  में लौटने के सभी रास्ते बंद हैं को याद दिलाने पर रघुवंश बाबू ने अपने ही अंदाज में कहा कि कहीं कोई लिखकर दिया, ये समय की बात है।