49 साल बाद राहुल गांधी को गले लगा रो पड़ी ये महिला, कांग्रेस अध्यक्ष के साथ है खास रिश्ता
राहुल गांधी ने राजम्मा के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की, उन्हें विशेष समय दिया।
राहुल गांधी ने राजम्मा के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की, उन्हें विशेष समय दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय केरल दौरे पर हैं, रविवार का दिन उनके लिये काफी महत्वपूर्ण रहा, दरअसल 49 साल पहले दिल्ली में जिस नर्स ने राहुल गांधी को सबसे पहले गोद में उठाया था, उससे राहुल गांधी मिले, 72 वर्षीय नर्स राजम्मा ववाथिल कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने के बाद अपने खुशी के आंसू नहीं रोक सकी, रजम्मा को जब राहुल ने गले से लगाया तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था।परिवार के लोगों से भी मिले
वायनाड सांसद राहुल गांधी ने राजम्मा के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की, उन्हें विशेष समय दिया,
वायनाड स्थित अतिथि गृह में राहुल गांधी से मुलाकात के लिये राजम्मा के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी पहुंचे, राहुल गांधी ने उन्हें गले से लगा लिया।
राहुल की नागरिकता पर सवाल
आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान विरोधी पार्टियों की ओर से राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाये गये थे,
तब रिटायर्ड नर्स राजम्मा ने कहा था कि किसी को भी राहुल की नागरिकता पर सवाल नहीं करना चाहिये, कांग्रेस अध्यक्ष का जन्म दिल्ली के जिस अस्पताल में हुआ था, मैं वहां मौजूद थी।
दिल्ली में जन्म
मालूम हो कि 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में राहुल गांधी का जन्म हुआ था, तो राजम्मा ने नर्स के तौर पर सोनिया गांधी की देखभाल की थी,
उस पुरानी याद को ताजा करते हुए उन्होने कहा कि मैं भाग्यशाली थी, क्योंकि मैं उन चुंनिदा लोगों में थी, जिन्होने जन्म के बाद नन्हें राहुल को हाथों में लिया था, राहुल बहुत सुंदर थे, मैं उनकी जन्म की साक्षी हूं, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते को देख मैं बेहद रोमांचित थी।


