शपथ लेने के बाद राहुल गांधी से हुई बड़ी भूल, राजनाथ सिंह ने टोका

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंच टाइम के बाद लोकसभा पहुंचे और संसद सदस्य के रुप में शपथ लिया, उन्होने अंग्रेजी में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंच टाइम के बाद लोकसभा पहुंचे और संसद सदस्य के रुप में शपथ लिया, उन्होने अंग्रेजी में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

17वीं लोकसभा का सत्र बीते दिन सोमवार से शुरु हो गया, पीएम मोदी समेत तमाम नवनिर्वाचित सांसदों ने निचले सदन की सदस्यता का शपथ लिया, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संसद सदस्य के रुप में शपथ ली, हालांकि उनसे एक गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। आइये विस्तार के बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

दस्तखत करना भूल गये राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंच टाइम के बाद लोकसभा पहुंचे और संसद सदस्य के रुप में शपथ लिया, उन्होने अंग्रेजी में पद और गोपनीयता की शपथ ली,
हालांकि शपथ लेने के बाद वो अपनी सीट पर जाकर बैठने लगे, तभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दूसरे कुछ सांसदों ने उन्हें याद दिलाया, कि वो संसद की रजिस्टर में दस्तखत करना भूल गये हैं, जिसके बाद उन्होने भूल सुधार की।

चौथी बार बनें सांसद
आपको बता दें कि राहुल गांधी लगातार चौथी बार सांसद बनें हैं, इससे पहले तीन बार वो यूपी के अमेठी सीट से सांसद रहे, इस बार भी वो इस परंपरागत सीट से चुनाव लड़े थे,
लेकिन बीजेपी की स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया, राहुल केरल के वायनाड सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी 
कांग्रेस अध्यक्ष ने शपथ लेने से कुछ देर पहले ही ट्वीट कर जानकारी दी थी, उन्होने ट्विटर पर लिखा था, लोकसभा के सदस्य के रुप में मेरा लगातार चौथा कार्यकाल आज से शुरु हो रहा है,
केरल के वायनाड का प्रतिनिधित्व करते हुए मैं दोपहर में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआता करुंगा, मैं ये भरोसा दिलाता हूं, कि भारत के संविधान के प्रति सच्चा विश्वास और निष्ठा  रखूंगा।