राहुल गांधी का फरमान उनके लिये ही बन गया मुसीबत, पढिये पूरी खबर

राहुल गांधी का यही फरमान उनके लिये मुसीबत बनता दिख रहा है, क्योंकि हार के लिये मंत्री प्रदेश के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार बता रहे हैं।

राहुल गांधी का यही फरमान उनके लिये मुसीबत बनता दिख रहा है, क्योंकि हार के लिये मंत्री प्रदेश के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार बता रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली, हार के बाद समीक्षा जारी है, हालांकि हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक फरमान उनके लिये ही मुसीबत बन गया है, दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों से कहा था कि वो जिन जिलों के प्रभारी हैं, अगर वहां पार्टी खराब प्रदर्शन करती है, तो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदार
राहुल गांधी का यही फरमान उनके लिये मुसीबत बनता दिख रहा है, क्योंकि हार के लिये मंत्री प्रदेश के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदार बता रहे हैं।
राजस्थान में करारी हार के बाद अब गहलोत सरकार के मंत्रियों ने ही सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, पार्टी और सरकार दो गुटों में बंटता दिख रहा है।

पंजाब में भी वही हाल
सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि पंजाब में भी वही हाल है, हालांकि पंजाब में कांग्रेस के लिहाज से परिणाम काफी अच्छा रहा, लेकिन यहां पर सिद्धू बनाम कैप्टन की लड़ाई जारी है,
कैप्टन सिद्धू को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग पर अड़े हुए हैं, वो पार्टी हाईकमान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सिद्धू भी कैप्टन के खिलाफ बयानबाजी से बाज नही आ रहे हैं।

एमपी में भी मंत्री ने खोला मोर्चा
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने भी सीएम कमलनाथ के खिलाफ बयान दिया था, उन्होने पिछले दिनों कहा था कि प्रदेश की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को दे देना चाहिये,
तो वहां की सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

राहुल ने क्या कहा था 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रत्याशी जीतता है, तो प्रभारी मंत्री को प्रमोशन दिया जाएगा, लिहाजा पंजाब में कुछ मंत्री प्रमोशन की उम्मीद लगाये बैठे हैं,
साथ ही उन्होने कहा था कि अगर प्रत्याशी हारते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।