रामविलास पासवान की पार्टी में टूट, बागी नेताओं ने किया अलग पार्टी का ऐलान

राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद राय ने पार्टी से अलग होने के बाद लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद राय ने पार्टी से अलग होने के बाद लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

मोदी सरकार में मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी में टूट हो गई है, पार्टी के बागी नेताओं ने मिलकर लोजपा से अलग नई पार्टी का गठन किया है और नई पार्टी को नाम लोजपा सेक्युलर रखा है। नई पार्टी में लोजपा के पूर्व सांसद समेत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तक शामिल हो गये हैं, अब इन लोगों ने  रामविलास पासवान पर कई  गंभीर आरोप लगाये हैं।

पासवान का बड़ा झटका 
लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को बड़ा झटका माना जा रहा है, दरअसल लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने लोजपा सेकुलर पार्टी का ऐलान किया है,
सत्यानंद शर्मा के साथ लोजपा के 116 पदाधिकारियों ने पार्टी से एक साथ नाता तोड़ लिया  है, इन लोगों ने अलग मोर्चे का ऐलान किया है।

रामविलास पर गंभीर आरोप
राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद राय ने पार्टी से अलग होने के बाद लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान पर गंभीर आरोप लगाये हैं,
उन्होने कहा कि लोजपा में परिवारवाद और भ्रष्टाचार दोनों हावी हो गई है, उन्होने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट देने का भी आरोप लगाया है।

पैसे लेकर टिकट देने का आरोप
सत्यानंद राय ने कहा कि पार्टी ने कई ऐसे लोगों को टिकट दिया, जो पार्टी में एक दिन पहले शामिल हुए, दरअसल पैसे में  डील हो गई,
जिसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल कराकर टिकट दे दिया गया। साथ ही केन्द्रीय मंत्री पर आरोप लगाते हुए सत्यानंद राय ने कहा कि वो संगठन से जुड़े लोगों की अनदेखी कर रहे हैं, और सिर्फ अपने परिवार को अहमियत दे रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में शानदार परिणाम
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया, 40 में से 39 सीटें जीतने में सफल रही, लोजपा के खाते में 6 सीटें मिली थी, पार्टी ने सभी सीटें जीत ली,
6 में से तीन सीटें पासवान परिवार से था, रामविलास पासवान ने अपने परंपरागत सीट हाजीपुर से अपने छोटे भाई पशुपति पास को उतारा था, तो बेटे चिराग जमुई से लड़े थे। राम विलास पासवान को बीजेपी अपने कोटे से राज्यसभा भेजेगी।