लोकसभा में मोदी के मंत्री का भाषण, जिसे सुन पीएम के साथ सोनिया-राहुल ने भी लगाये ठहाके
रामदास अठावले ने स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि आप हंसते नहीं हैं, लेकिन मैं आपको हंसाकर रहूंगा।
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
रामदास अठावले ने स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि आप हंसते नहीं हैं, लेकिन मैं आपको हंसाकर रहूंगा।
17वीं लोकसभा के पहले सत्र के 3रें दिन राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिड़ला को अध्यक्ष चुना गया, आपको बता दें कि ओम बिड़ला को निर्विरोध इस पद पर मनोनीत किया गया है, इसके बाद उनकी तारीफ में पीएम मोदी से लेकर लोकसभा में कांग्रेस सांसद दल के नेता अधीर रंजन चौधरी तक ने कसीदे पढे। इसी क्रम में मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने जिस अंदाज में बधाई दी, उसे सुन सोनिया गांधी से लेकर मोदी और राहुल तक हंसते नजर आये।हवा का रुख देखा
रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी, उन्होने संसद में बोलते हुए कहा कि राहुल जी ने बहुत कोशिश की, लेकिन लोकतंत्र में जो आम लोग चाहते हैं, उनकी सरकार बनती है।
जब आप सत्ता में थे, तो मैं आपके साथ था, लेकिन अब आपकी सत्ता नहीं है, चुनाव से पहले कांग्रेस के लोग कह रहे थे, कि इधर आ जाओ, लेकिन मैंने हवा का रुख देख लिया था, कि हवा मोदी के साथ है।
सरकार चलती ही रहेगी
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिल पास करने के लिये विपक्ष की आवश्यकता पड़ती है, हमारी सरकार पांच साल चलेगी, पांच साल होने के बाद फिर पांच साल चलेगी और चलती ही रहेगी।
हम अच्छा काम नहीं करेंगे, तो आपकी सरकार आएगी, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
स्पीकर को कहा हंसा कर रहूंगा
रामदास अठावले ने स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि आप हंसते नहीं हैं, लेकिन मैं आपको हंसाकर रहूंगा,
आपको बता दें कि रामदास अठावले लोकसभा के सदस्य नहीं हैं, लेकिन केन्द्रीय मंत्री होने के नाते और अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख होने के नाते उन्होने लोकसभा में भाषण दिया।
कविता के जरिये रखी बात
एक देश का नाम है रोम, लोकसभा के अध्यक्ष बन गये बिड़ला ओम
लोकसभा को आपको अच्छी तरह चलाना है काम, वेल में आने वालों का ब्लैक लिस्ट में डालना है नाम
नरेन्द्र मोदी और आपका दिल है विशाल, राहुल जी आप रहो खुशहाल
हम सब मिलकर एकता की मशाल, भारत को बनाते हैं और भी विशाल
आपका राज्य है राजस्थान, लेकिन लोकसभा की आप बन गये शान
भारत की हमें बढानी है शान, लोकसभा चलाने के लिये आप हैं परफेक्ट मैन।
Ramdas Athawale Ji On Rampage. Only he has the quality to make Modi ji, Rahul Gandhi and Sonia to laugh at same time 🤣🤣 pic.twitter.com/7u5kFRJAdG— Dhaval Patel (@dhaval241086) June 19, 2019



