किसी मॉडल या एक्ट्रेस से कम नहीं है ऋषभ पंत की प्रेमिका, खुद पोस्ट की थी तस्वीर
21 वर्षीय ऋषभ पंत ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिलेशनशिप का ऐलान किया था, उन्होने अपनी प्रेमिका ईशा नेगी की तस्वीर पोस्ट किया था।
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इन दिनों सुर्खियों में हैं, दरअसल पहले तो उन्हें विश्वकप टीम में शामिल नहीं किया गया, फिर शिखर धवन के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में मौका मिला, लेकिन अब तक उन्हें अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों में मौका नहीं मिला है, उम्मीद की जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पंत को उतारा जा सकता है, उन्हें विजय शंकर के जगह मौका दिया जा सकता है, खैर आज हम आपको पंत के पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।ईशा नेगी को कर रहे डेट
21 वर्षीय ऋषभ पंत ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिलेशनशिप का ऐलान किया था, उन्होने अपनी प्रेमिका ईशा नेगी की तस्वीर पोस्ट किया था, जो वायरल हो गया था,
उस तस्वीर पर चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिले थे, इसके साथ ही कमेंट की भी बाढ आ गई थी।
पंत ने क्या लिखा था
प्रेमिका की तस्वीर पोस्ट करते हुए ऋषभ पंत ने लिखा था कि मैं आपको खुश रखना चाहता हूं, क्योंकि आप ही वो कारण हैं, जिसकी वजह से मैं बहुत खुश हूं,
ऋषभ के इसी तस्वीर को ईशा ने अपने हैंडल से शेयर करते हुए लिखा था, मेरे प्रेमी, मेरे हमसफर, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे जीवन का प्यार।
मौके का इंतजार
आपको बता दें कि माना जा रहा है कि रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पंत को मौका दिया जा सकता है, नंबर चार पर विजय शंकर अभी तक फेल रहे हैं,
जिसके बाद लगातार मांग की जा रही है, कि पंत को मौका दिया जाए, ऋषभ ने अब तक 5 वनडे मैचों में 98 रन बनाये हैं, हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से भी ज्यादा रहा है।


