रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक, मास्टर ब्लास्टर को छोड़ दिया पीछे

विश्वकप में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने पांचवां सबसे तेज शतक लगाया है, विश्वकप में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वीरेन्द्र सहवाग के नाम दर्ज है।

विश्वकप में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने पांचवां सबसे तेज शतक लगाया है, विश्वकप में भारत की ओर से  सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वीरेन्द्र सहवाग के नाम दर्ज है।

आईसीसी विश्वकप में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया, उन्होने 113 गेंदों में 140 रनों की पारी खेली, आपको बता दें कि रोहित के करियर का ये 24वां शतक और इस विश्वकप में दूसरा है। उन्होने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार सैकड़ा जड़ा था, अब पाक  के खिलाफ उन्होने 85 गेंदों में 9 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शतक पूरा किया।

पांचवां सबसे तेज शतक
आपको बता दें कि विश्वकप में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने पांचवां सबसे तेज शतक लगाया है, विश्वकप में भारत की ओर से  सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वीरेन्द्र सहवाग के नाम दर्ज है,
जिन्होने 81 गेंदों में बरमूडा के खिलाफ शतक लगाया था, उनके बाद विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होने 83 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।

तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
रोहित ने इस शतक के साथ ही इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है,
रोहित के इंग्लैंड में चार शतक हो गये हैं, वो अब शिखर धवन के बराबर आ गये हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में तीन शतक लगाये थे।

203 पारियों में 24 शतक
हिटमैन ने 203 पारियों में 24 शतक पूरे किये हैं, इसमें भी उन्होने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है, जिन्होने 219 पारियों में 24 शतक लगाये थे,
वहीं इस मामले में सबसे आगे दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं, उन्होने 142 पारियों में ये कमाल कर दिया था, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 161 पारी और डिविलियर्स ने 194 पारियों में 24 शतक लगाये थे।