रोहित शर्मा ने पाक के खिलाफ जड़ा 16 साल पुराना सचिन वाला छक्का, वीडियो मचा रही धूम
रोहित शर्मा के इस शॉट के बाद कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा ही शॉट तेंदुलकर ने अख्तर को मारा था
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
रोहित शर्मा के इस शॉट के बाद कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा ही शॉट तेंदुलकर ने अख्तर को मारा था।
मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था, दुनिया भर के फैंस की नजरें इस स्टेडियम पर टिकी थी, भारतीय टीम टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिये उतरी, पारी के 27वें ओवर में गेंदबाजी के लिये पाक की ओर से हसन अवी आये, सामने 85 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हिटमैन रोहित शर्मा थे, उन्होने पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया, लेकिन अगली गेंद पर फैंस को ऐसा नजारा दिखा, जो 16 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने दिखाया था।प्वाइंट के ऊपर से छक्का
दरअसल रोहित ने हसन अली की दूसरी गेंद पर प्वाइंट क्षेत्र के ऊपर से छक्का लगाया, वैसे तो रोहित ने इस पारी में तीन छक्के लगाये, लेकिन ये छक्का कुछ खास था।
वो इसलिये क्योंकि हिटमैन का ये शॉट ठीक वैसा ही था, जो साल 2003 विश्वकप में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लगाया था, तब तेंदुलकर के सामने शोएब अख्तर थे।
सहवाग बोले यादें ताजा हो गई
रोहित शर्मा के इस शॉट के बाद कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा ही शॉट तेंदुलकर ने अख्तर को मारा था,
दिलचस्प बात ये है कि जब सचिन ने ये शॉट खेला था, तब नॉन स्ट्राइकर एंड पर सहवाग खड़े थे।
रोहित ने बनाये 140 रन
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 113 गेंदों में 140 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होने कई बेहतरीन शॉट खेले, आपको बता दें कि
विश्वकप में दूसरा और वनडे करियर में रोहित ने 24 वां शतक लगाया, फिलहाल रोहित के शॉट का वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
#IndiaVsPakistan Rohit strikes it gold..Best shot of the match #CWC19 #Rohit #Hitman #Kohli pic.twitter.com/JEjTYSzJtu— Praveen Kumar (@Praveen02kumar) June 16, 2019


