सचिन-गांगुली ने भारत को चेताया, तो अनिल कुंबले ने कही बड़ी बात, जीतेगा तो भारत ही
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुकाबले से पहले कहा कि भारत को सावधान रहना होगा, उन्हें इस माइंडसेट के साथ मैदान पर नहीं जाना चाहिये।
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुकाबले से पहले कहा कि भारत को सावधान रहना होगा, उन्हें इस माइंडसेट के साथ मैदान पर नहीं जाना चाहिये।
विश्व क्रिकेट के दो बड़े नाम और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने पाक से मुकाबले से पहले भारतीय टीम को चेताया है। गांगुली ने कहा कि पाक के खिलाफ मुकाबले में भारत ये सोच कर मैदान में ना उतरे, कि वो जीत के दावेदार होंगे, भारतीय टीम 2017 चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान को कम आंकने का खामियाजा भुगत चुकी है।सौरव गांगुली ने क्या कहा
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुकाबले से पहले कहा कि भारत को सावधान रहना होगा, उन्हें इस माइंडसेट के साथ मैदान पर नहीं जाना चाहिये, कि वो जीत के दावेदार हैं,
मुझे लगता है कि 2017 चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम ने पाक को कम आंक कर गलती की थी, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।
हल्के में ना लें
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय टीम को पाक को हल्के में नहीं लेना चाहिये, पाकिस्तानी टीम हमेशा से अप्रत्याशित रही है,
भारतीय टीम को जो भी कदम उठाना है, पूरी योजना और तैयारी के साथ मैदान में जाना चाहिये। साथ ही दोनों दिग्गजों ने माना कि भारत-पाक का मुकाबला क्रिकेट मैच से ज्यादा होता है, क्योंकि हर फैन चाहता है कि उनकी टीम जीते।
कुंबले ने क्या कहा
पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ कम खेलते हैं, इसलिये इनके मुकाबले को लेकर ज्यादा उम्मीदें रहती है,
अगर आपको विश्वकप जीतना है, तो लगातार ऐसी टीमों को हराना होगा, भारत-पाक के बीच मुकाबला हमेशा बड़ा होता है, आईसीसी को भी ये पता है, जैसे ही उन्होने इस मैच के टिकटों की बिक्री शुरु की, 15 मिनट में सारे टिकट बिक गये, भारत-पाक मुकाबले का ये महत्व है।


