हैट्रिक लेने के बावजूद शमी की जगह इस धुरंधर को टीम में चाहते हैं सचिन तेंदुलकर, बताई खास वजह

महान बल्लेबाज सचिन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि अगर भुवनेश्वर फिट हो गये हैं, तो उन्हें तुरंत अंतिम एकादश में मौका देना चाहिये।

महान बल्लेबाज सचिन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि अगर भुवनेश्वर फिट हो गये हैं, तो उन्हें तुरंत अंतिम एकादश में मौका देना चाहिये।

आईसीसी विश्वकप में अभी तक भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है, टीम ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाक  और अफगानिस्तान को हराया है।
विराट सेना अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, अब भारतीय टीम को गुरुवार को वेस्ट इंडीज से भिड़ना है, हालांकि मैच से पहले कप्तान के लिये एक समस्या खड़ी हो गई है, भुवनेश्वर कुमार फिट हो गये हैं, अब सवाल ये उठता है कि अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक विकेट लेने वाले शमी की जगह उन्हें मौका मिलेगा, इस पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी राय रखी है। उनके मुताबिक भुवी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना चाहिये।

सचिन ने की भुवी की वकालत
महान बल्लेबाज सचिन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि अगर भुवनेश्वर फिट हो गये हैं, तो उन्हें तुरंत अंतिम एकादश में मौका देना चाहिये,
तेंदुलकर ने कहा कि शमी के लिये मुझे अफसोस है, लेकिन मैं भुवी को चूनूंगा, क्योंकि वो इस टूर्नामेंट में टीम के लिये पहले सीमर के तौर पर खेल रहे हैं।

गेल हैं खास वजह
सचिन तेंदुलकर ने भुवी को वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनने की वजह भी बताई, उन्होने कहा कि गेल की वजह से मैं भुवी को प्लेइंग इलेवन में देखना चाहता हूं,
आपको क्रिस गेल के खिलाफ गेंद को बाहर ले जाने वाले गेंदबाज चाहिये, भुवी को आउट स्विंग कराने में माहिर माना जाता है, इसलिये उन्हें मौका मिलना चाहिये।

भुवी का अच्छा रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 मैचों में 15 विकेट हासिल किये हैं, कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनका बेस्ट प्रदर्शन 29 रन देकर 3 विकेट है।
भुवी ने वनडे में गेल को  4 मैचों  में दो बार आउट किया है, गेल उनके खिलाफ ज्यादा रन नहीं बना पाते  और दबाव में दूसरे गेंदबाज को भी विकेट दे जाते हैं, ऐसे में सचिन तेंदुलकर की बात में दम दिख रहा है, अब देखना है कि कप्तान विराट कोहली क्या सोचते हैं और किसे मौका देते हैं।