मेजबान इंग्लैंड को हराकर श्रीलंका ने दिलचस्प कर दिया सेमीफाइनल की दौड़, हो सकता है बड़ा उलटफेर

सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली संभावित 4 टीमों के लेकर उठापटक जारी है, कौन-कौन सी टीमें अंतिम चार में जगह बना सकती है।

सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली संभावित 4 टीमों के लेकर उठापटक जारी है, कौन-कौन सी टीमें अंतिम चार में जगह बना सकती है।

आईसीसी विश्वकप 2019 के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल मेजबान इंग्लैंड को हराकर श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर कर दिया है, इसके साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ भी दिलचस्प हो गई है।
सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली संभावित 4 टीमों के लेकर उठापटक जारी है, कौन-कौन सी टीमें अंतिम चार में जगह बना सकती है, आइये इस संभावना पर नजर डालते हैं।

ऑस्ट्रेलिया 
कंगारु टीम ने 6 मैचों में 5 जीत हासिल की है, इसके साथ ही ये टीम अंक तालिका में 10 अंक के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को बाकी बचे तीन मुकाबलों में कड़ी चुनौती मिल सकती है,
क्योंकि उन्हें बाकी बचे मुकाबले इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जो मजबूत टीम मानी जाती है।

न्यूजीलैंड 
न्यूजीलैंड का इस विश्वकप में अब तक का सफर शानदार रहा है, ये टीम ने अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारी है, इनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग-लगभग तय माना जा रहा है,
किवी टीम को आने वाले दिनों में वेस्टइंडीज, पाक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।

इंग्लैंड 
इंग्लैंड की टीम जबरदस्त फॉर्म में  है, लेकिन पहले पाकिस्तान फिर श्रीलंका के हाथों मिली हार से टीम के हौसले पस्त हो गये हैं, अब तक अंग्रेज टीम ने 6 मैचों में से 4 जीत हासिल की है।
आने वाले दिनों में इंगलिश टीम को ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। अगर  बाकी बचे  मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम वापसी नहीं करती है, तो सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है। फिलहाल अंकतालिका में 8 अंकों के साथ ये टीम नंबर तीन पर है।

टीम इंडिया 
भारतीय टीम फिलहाल 7 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, लेकिन सबसे खास बात ये है कि टीम इंडिया ने अब तक सबसे कम सिर्फ 4 मैच ही खेले हैं,
भारतीय टीम को अभी 5 मैच और खेलने हैं, इनमें ज्यादातर कमजोर टीमों से ही खेलना है। विराट सेना को अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना है।

क्या होगा बाकी टीमों का  
अगर बड़ी टीमों की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका और पाक की टीम सेमीफाइनल की रेस से करीब-करीब बाहर हो चुकी है, अब  कोई चमत्कार ही दोनों टीमों को आखिरी चार में ला सकता है,
बांग्लादेश और श्रीलंका के लिये भी उम्मीदें खत्म होती दिख रही है, हालांकि अगर इंग्लैंड की टीम हारती है, तो इन दोनों में से एक के लिये उम्मीद जग सकती है, जबकि अफगानिस्तान की  टीम का पत्ता पहले ही साफ हो चुका है।