क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा, पढिये मौसम विभाग की क्या है भविष्यवाणी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला दोपहर तीन बजे (भारतीय समय के मुताबिक) शुरु होना है
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला दोपहर तीन बजे (भारतीय समय के मुताबिक) शुरु होना है।
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज मैनचैस्टर में मैच खेला जाएगा, इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों को फिक्र इस बात की है, कि कहीं न्यूजीलैंड की तरह ही ये मुकाबला भी बारिश की भेंट ना चढ जाए, दरअसल मैनचेस्टर का मौसम इन दिनों खराब है, मंगलवार को भी यहां जमकर बारिश हुई, जिसकी वजह के भारतीय टीम को प्रैक्टिस भी इनडोर ही करनी पड़ी। हालांकि मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक आज मौसम अच्छा रहने वाला है।धूप खिली रहेगी
मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार सोमवार, मंगलवार को भारी बारिश के बाद अब अगले कुछ दिनों तक मैनचेस्टर का मौसम अच्छा रह सकता है, गुरुवार को खिली हुई धूप निकलेगी,
हालांकि हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसके मैच प्रभावित नहीं होगा।
मैच पूरा होने की संभावना
आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला दोपहर तीन बजे (भारतीय समय के मुताबिक) शुरु होना है,
मौसम विभाग के अनुसार आज मैनचेस्टर में बारिश होने की संभावना ना के बराबर है, ऐसे में ये मुकाबला पूरे 50-50 ओवर होने की संभावना है।
मैच हो रहे रद्द
मालूम हो कि इस विश्वकप में अब तक सबसे ज्यादा मैच बारिश की वजह से रद्द हुए हैं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ गया था,
अब तक इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं, जो कि रिकॉर्ड है।


