टीम इंडिया का विजयी रथ रोक सकता है इंग्लैंड, ये है तीन खास वजह

कहा जा रहा है कि विराट कोहली की टीम मेजबान को आसानी से मात दे सकती है, लेकिन मेजबान को भी कम आंकना बड़ी गलती हो सकती है।

आईसीसी विश्वकप में मेजबान इंग्लैंड और खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया के बीच आज अहम मुकाबला खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में अभी तक विराट सेना एक मात्र अजेय टीम है, वो इंग्लैंड के खिलाफ भी अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी, एक जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा, तो दूसरी ओर इंग्लैंड ने शुरुआत को धमाकेदार की थी, लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जिसकी वजह से ये मुकाबला उनके लिये करो या मरो वाला है।

आज होगा भिड़ंत 
आज टीम इंडिया और मेजबान इंग्लैंड का मुकाबला है, उस पर काफी दबाव भी रहेगा, हालांकि कहा जा रहा है कि विराट कोहली की टीम मेजबान को आसानी से मात दे सकती है,
लेकिन मेजबान को भी कम आंकना बड़ी गलती हो सकती है, इंग्लैंड ने पिछले 1 साल में काफी अच्छी क्रिकेट खेली है, कुछ खराब मैच उन्हें कमजोर टीम नहीं बना सकती।

टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर
टीम इंडिया का हर विभाग बेहतरीन खेल दिखा रहा है, लेकिन मिडिल ऑर्डर कप्तान विराट के लिये चिंता का विषय है, विजय शंकर बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं,
तो धोनी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं, केदार जाधव भी प्रभावित करने में अभी तक नाकाम रहे हैं, हालांकि नीचे आकर हार्दिक पंड्या ने जरुर तेज तर्रार पारी खेलने की कोशिश की है।

इंग्लैंड के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप
इंग्लैंड टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं, इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत तो यही है, कि उनके सभी 11 खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं,
हालांकि मजबूत बल्लेबाजी होने के बाद भी पिछले दो मुकाबले में टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

जोफ्रा आर्चर पैदा सकते हैं हार जीत का अंतर
इंग्लैंज के पास हार जीत का अंतर पैदा करने वाला गेंदबाज हैं, जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिये सबसे अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं, उनके पास अच्छा पेस है,
जो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को असहज कर दे, इस विश्वकप में जोफ्रा अब तक 16 विकेट ले चुके हैं, वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।