टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बाहर करने की मांग, इससे बेहतर तो लालू यादव खेल लेते

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विजय शंकर के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका था, हालांकि उन्होने ये मौका गंवा दिया।

इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप 2019 में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है, कल के मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हरा दिया, विराट सेना इस टूर्नामेंट की अब तक अजेय टीम है, हालांकि टीम का मिडिल ऑर्डर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विजय शंकर नाकाम रहे, जिसके बाद फैंस के निशाने पर ये युवा हरफनमौला आ गया।

बल्लेबाजी पर सवाल
वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विजय शंकर के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका था, हालांकि उन्होने ये मौका गंवा दिया, शंकर ने 19 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाये और पवेलियन लौट गये,
आपको बता दें कि विजय शंकर का चयन इस टीम में नंबर चार पर बल्लेबाजी की लिये हुआ था, उन्हें अंबाती रायडू पर तरजीह दी गई थी, लेकिन वो लगातार फ्लॉप रहे हैं। उन्होने तीन मैचों में सिर्फ 58 रन बनाये हैं।

फैंस साथ रहे निशाना 
विश्वकप के लिये जब टीम का ऐलान किया गया था, तो मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने उन्हें 3डी खिलाड़ी कहा था, लेकिन विजय कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं,
जिसके बाद वो आलोचकों के निशाने पर आ गये हैं, उनके कम रन बनाने और खराब प्रदर्शन के बाद आलोचक कर रहे हैं कि इससे अच्छा तो लालू यादव खेलते हैं।

तीन मैचों का प्रदर्शन 
आपको बता दें कि शुरुआती दो मैचों में विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिला. इसके बाद शिखर धवन के चोटिल होने से उन्हें टीम में शामिल किया गया।
पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन, और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिये
अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन, गेंदबाजी का मौका नहीं
वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन, गेंदबाजी का मौका नहीं

फैंस नाराज
विजय शंकर का विश्वकप में इतना खराब प्रदर्शन देखकर फैंस भड़क गये हैं, सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है, तो कोई ऋषभ पंत को मौका देने की बात कह रहा है।
अब देखना है कि रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उन्हें मौका मिलता है, या विराट कोहली किसी और को मौका देते हैं।