धोनी के इशारों पर रन बनाती है भारतीय टीम, जीत के बाद माही को लेकर विराट कोहली का बड़ा खुलासा

विराट कोहली ने धोनी के बारे में कहा कि उन्हें पता है कि पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ किस तरह की बल्लेबाजी करनी है, उनका अनुभव हमारे 10 में से 8 मैचों में काम आता है।

विराट कोहली ने धोनी के बारे में कहा कि उन्हें पता है कि पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ किस तरह की बल्लेबाजी करनी है, उनका अनुभव हमारे 10 में से 8 मैचों में काम आता है।

विश्वकप में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद कप्तान विराट कोहली ने धोनी के आलोचकों को करारा जवाब  दिया है, वेस्टइंडीज पर 125 रनों की जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान ने धोनी को टीम का सबसे बड़ा मैच विनर  बताया, उन्होने कहा कि धोनी एक महान खिलाड़ी हैं, उनका अनुभव हमारे काम आता है, विराट ने कहा कि धोनी जानते हैं, कि उन्हें पिच पर क्या करना है, जब भी उनका दिन खराब होता है, तो लोग बातें बनाने लगते हैं, लेकिन हम उनके साथ हैं, उन्होने हमें कई मैच जिताये हैं।

धोनी का अनुभव आता है हमारे काम
भारतीय कप्तान ने कहा कि धोनी का अनुभव टीम के काम आता है, विराट ने आगे बोलते हुए कहा कि सबसे अच्छी बात ये है कि जब आपको आखिरी ओवर में 15-20 रन चाहिये होते हैं,
तो वो वैसा ही खेलते हैं, उन्हें पता है कि पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ किस तरह की बल्लेबाजी करनी है, उनका अनुभव हमारे 10 में से 8 मैचों में काम आता है।

धोनी के इशारे पर रन बनाती है टीम इंडिया 
विराट कोहली ने बताया कि महेन्द्र सिंह धोनी हमें संदेश भेजते हैं कि इस पिच पर कितना स्कोर अच्छा रहेगा, अगर उन्होने कहा कि इस पिच पर 265 का स्कोर अच्छा रहेगा,
तो फिर हम 300 बनाने के लिये नहीं खेलते हैं, हम उसी अनुसार अपना गेम चेंज करते हैं, धोनी हमारे लीजेंड हैं, वो हमारे लिये ऐसे ही खेल दिखाते रहेंगे।

धीमी पारी पर आलोचना 
आपको बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी ने धीमी शुरुआत की थी, हालांकि जैसे ही वो गियर बदलने के मूड में आये, तो आउट हो गये,
जिसके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों ने उनकी उस पारी की आलोचना की थी, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी धोनी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन आखिरी के ओवरों में उन्होने तेजी से रन बनाये, जिससे टीम 268 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।