ये पाकिस्तानी दिग्गज हार्दिक पंड्या को बनाना चाहता है नंबर वन खिलाड़ी, बीसीसीआई से की खास मांग
हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक खुद को रोक नहीं सके, उन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्वकप 2019 में टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है, बीते दिन ही विराट सेना ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया, इतना ही नहीं इस मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन गई, भारतीय टीम की दिन दूनी और रात चौगुनी सफलता को देखते हुए पाक के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कई खामियां निकाली है।बीसीसीआई से मांग
पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने हार्दिक पंड्या को नंबर वन ऑलराउंडर बनाने के लिये बीसीसीआई से कोचिंगक की मांग की है,
उनका मानना है कि अगर कुछ दिन पंड्या को उनकी देख रेख में रखा जाए, तो वो नंबर वन हरफनमौला खिलाड़ी बन सकते हैं।
पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन
बीती रात वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 268 रन बनाये थे, जिसमें हार्दिक ने 38 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया, टीम के लिये उनके ये रन काफी अहम साबित हुए,
इसके साथ ही गेंदबाजी करने आये, तो उन्होने 5 ओवर में 28 रन देकर सलामी बल्लेबाजी सुनील एम्ब्रीस को आउट किया।
खुद को रोक नहीं सके रज्जाक
हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक खुद को रोक नहीं सके, उन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है,
जिसमें वो हार्दिक की खामियां गिनाते दिख रहे हैं, इसके साथ ही वो उसे सुधारने के लिये बीसीसीआई से कोचिंग का निवेदन भी कर रहे हैं।
रज्जाक क्या कह रहे हैं
अब्दुल रज्जाक इस वीडियो में कह रहे हैं, कि कल मैंने पहली बार हार्दिक पंड्या का खेल दिखा, उनमें ताकत जरुर है, लेकिन अभी उनकी बल्लेबाजी में सिर स्थिर नहीं रहता,
बैंलेस और बैट का फ्लो भी सही नहीं है, गेंदबाजी में भी खामियां है, मैं बीसीसीआई से निवेदन करता हूं, कि अगर दो सप्ताह के लिये मुझे पंड्या को ट्रेनिंग देने देते हैं, तो मैं उन्हें दुनिया का नंबर वन ऑलराउंडर खिलाड़ी बना सकता हूं। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक रज्जाक के इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Abdul Razzaq "give me 2 weeks and I will make Hardik Pandya the world's best all-rounder" #Cricket pic.twitter.com/o3eIt69nfN— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) June 27, 2019



