बीजेपी के बड़े नेता के विधायक बेटे ने नगर निगम कर्मचारियों को बैट से पीटा, वीडियो

विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गये, पहले तो उनकी नगर निगम टीम के साथ बहस हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गये, पहले तो उनकी नगर निगम टीम के साथ बहस हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय सुर्खियों में हैं, दरअसल जर्जर मकान को तोड़ने के लिये पहुंची नगर निगम के टीम पर आकाश ने क्रिकेट बैट से हमला कर दिया, आकाश पर आरोप है कि उन्होने कर्मचारियों की पिटाई की, दूसरी ओर बीजेपी विधायक का कहना है कि मंत्री सज्जन वर्मा के इशारे पर तोड़-फोड़ की जा रही है।

मकान तोड़ने पर हंगामा 
इंदौर नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड इलाके में स्थित जर्जर मकानों को तोड़ने पहुंची थी, जिन लोगों का मकान तोड़ा जा रहा था,
वो इसका विरोध कर रहे थे, तभी बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गये, पहले तो उनकी नगर निगम टीम के साथ बहस हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया, उन्होने क्रिकेट बैट से कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

गुंडागर्दी का आरोप
बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों पर गुंडागर्दी का आरोप है, उन्होने नगर निगम की जेसीबी मशीन की चाभी निकाल ली, फिर मशीन पर चढ कर कार्रवाई का विरोध करने लगे।
इस दौरान कर्मचारियों और बीजेपी समर्थकों के बीच जबरदस्त बहस हुई, बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री सज्जन वर्मा के इशारे पर इस इलाके को निशाना बनाया जा रहा है, वहां के मकानों का तोड़ा जा रहा है।

स्टाफ की पिटाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश के हाथ में क्रिकेट बैट दिख रहा है, इस मामले की वजह से इलाके में जबरदस्त हंगामा हो गया है,
मामला पुलिस थाने पहुंच चुका है, वहां भी आकाश अपने समर्थकों के साथ हंगामा काटते रहे। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।