अमर सिंह ने भतीजे अखिलेश पर पहले कसा तंज, फिर सफलता के लिये दिया ये टिप्स

अखिलेश यादव के पूर्व अंकल अमर सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, कि अब विरासत की सियासत संभव नहीं है, जगन मोहन रेड्डी को छोड़ क्षेत्रीय दलों को वारिस बेटे विफल साबित हुए हैं।

अखिलेश यादव के पूर्व अंकल अमर सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, कि अब विरासत की सियासत संभव नहीं है, जगन मोहन रेड्डी को छोड़ क्षेत्रीय दलों को वारिस बेटे विफल साबित हुए हैं।

कभी मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के बेहद करीब रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह भले सपा से अलग हो गये हों, लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद भी वो पार्टी से जुड़े हर घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखते हैं, साथ ही टिप्पणी भी करते हैं, लोकसभा चुनाव में मोदी का रथ रोकने के लिये अखिलेश यादव ने बसपा और रालोद के साथ गठबंधन किया था, जो दांव पूरी तरह से विफल रहा, अब उसे लेकर अमर सिंह ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

अमर सिंह का तंज
पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने कहा कि सिर्फ जगन मोहन रेड्डी को छोड़कर ज्यादातर राजनीतिक घरानों के बेटों को असफलता ही हाथ लगी है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है कि
नई खोजों के लिये इंजीनियरिंग मुफीद है, लेकिन किसी इंजीनियर का अगर लगातार प्रयोग विफल हो तो, वो अक्षम माना जाता है, कांग्रेस के बाद मायावती और अन्य के साथ गठबंधन, बेटा अखिलेश तुम हर किसी के लिये मुसीबत लाते हो।

अंकल ने दी नसीहत
अखिलेश यादव के पूर्व अंकल अमर सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, कि अब विरासत की सियासत संभव नहीं है, जगन मोहन रेड्डी को छोड़ क्षेत्रीय दलों को वारिस बेटे विफल साबित हुए हैं,
अमर सिंह ने सपा अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि सफलता का एक मात्र तरीका आपका अपना व्यक्तित्व और कड़ी मेहनत है।

ममता पर भी निशाना 
अमर सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा, उन्होने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल में पला-बढा हूं, पढाई भी की है,
बंगाली आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक रुप से बहुत प्रतिभाशाली है, मगर भावुक भी होते हैं, वो आसानी से अपनी हार भी स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होने ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक कोई फुटबॉल मैच नहीं है, ये लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता है।