सारा के एंट्री के साथ ही कार्तिक आर्यन ने तोड़ा अनन्या का दिल, लव ट्राएंगल पर नईनवेली एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कहा कि सभी तरह के लव ट्राएंगल को मैंने अपनी आगे आने वाली फिल्मों के लिये बचा कर रखा है।
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कहा कि सभी तरह के लव ट्राएंगल को मैंने अपनी आगे आने वाली फिल्मों के लिये बचा कर रखा है।
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्चन को उभरता हुआ स्टार कहा जाने लगा है, अब तक उन्होने कुछ फिल्मों से अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बना चुके हैं, कार्तिक अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ के लिये भी सुर्खियों में रहते हैं, काफी समय से कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड की नई नवेली एक्ट्रेस और स्टार किड सारा अली खान और अनन्या पांडे से जुड़ चुका है।अनन्या को डेट
मीडिया में चल रही गॉसिप के मुताबिक कार्तिक पहले अनन्या पांडे को डेट कर रहे थे, लेकिन फिर उनकी लव लाइफ में सारा अली खान की एंट्री हुई,
पिछले कुछ दिनों से कार्तिक सारा के साथ घूमते दिख रहे हैं, हाल ही में ईद के मौके पर दोनों मुंह छिपाकर घूमते दिखे, इन सबके बीच कार्तिक आर्यन के लव ट्राएंगल को लेकर अनन्या पांडे ने बड़ा बयान दिया है।
क्या कहा अनन्या पांडे ने
रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अनन्या ने कार्तिक को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी, उन्होने कहा कि मैं अभी यंग हूं, सिर्फ 20 की हूं, किसी पर क्रश होना बेहद नॉर्मल बात है,
मैं अपनी भावनाओं को लेकर बेहद खुली हूं, लोगों से अपने क्रश के बारे में बात करती हूं, अब चूंकि मैं बहुत यंग हूं, तो समय के साथ मेरा क्रश भी बदलता रहता है, इसलिये ये सिर्फ मजाक की तरह है, और इसे मजाक की तरह ही लेना चाहिये।
कई बार साथ दिखे
अनन्या ने आगे कहा कि सभी तरह के लव ट्राएंगल को मैंने अपनी आगे आने वाली फिल्मों के लिये बचा कर रखा है, मालूम हो कि हाल ही में एक टीवी शो के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि
कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत पसंद हैं और उनके क्रश हैं, इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया।
कार्तिक के साथ फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म पति, पत्नी और वो के रीमेक में एक साथ काम कर रहे हैं, इस फिल्म में इन दोनों के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार में होंगी, इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं।


