मेट्रो में सफर करती दिखी अनुष्का शर्मा, तो पति विराट कोहली ने किया शानदार कमेंट

अनुष्का शर्मा ने अपने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, उन्होने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, खुश रहने वाली लड़कियां सबसे प्यारी होती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आईसीसी विश्वकप 2019 देखने और अपने पति विराट कोहली तथा भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिये लंदन पहुंच चुकी हैं,
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के बाद अनुष्का लंदन से ब्रसल्स पहुंची, जहां उन्होने मेट्रो के सफर का मजा लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस में मेट्रो में यात्रा करते हुए अपनी तस्वीर भी पोस्ट की हैं।

तस्वीर पोस्ट 
अनुष्का शर्मा ने अपने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, उन्होने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, खुश रहने वाली लड़कियां सबसे प्यारी होती है।
आपको बता दें कि जैसे ही एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर पोस्ट की, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं, अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया है।

विराट का कमेंट 
बॉलीवुड एक्ट्रेस की तस्वीर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी कमेंट किया है, उन्होने लिखा है, तुम हमेशा सबसे प्यारी होती हो, माय लव।
आपको बता दें कि करीब डेढ साल पहले विराट कोहली ने अनुष्का से सात समंदर पार इटली में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी की घोषणा की थी।

प्रेग्नेंट होने की अफवाह
पिछले दिनों अनुष्का प्रेग्नेंसी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं, हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज किया, उन्होने तब कहा था कि इंडस्ट्री में होने पर ऐसी अफवाहें आती रहती हैं,
इन चीजों पर मैं ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं, ये सब चीजें कोई छिपा भी नहीं सकता है।